कई बार रोज के खाने से मन ऊब जाता है, जिसके बाद लोग ऐसे व्यंजन की तलाश करते हैं जो खाने में होल्दी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी हो। साथ ही ये बड़ों से लेकर बच्चों तक Myr को पसंद आए। ऐसे में आप बैंगन का भर्ता ट्राई कर सकते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में बैंगन का भर्ता बनाने की अपनी खास रेसिपी होती है और महाराष्ट्र भी उनमें से एक है। यहां बैंगन का भर्ता अपने अनोखे स्वाद और मसालों के कारण खास तरीके से तैयार किया जाता है, जो इसे और भी अधिक स्वादिष्ट बना देता है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र स्टाइल में झटपट बैंगन का भर्ता बनाने की आसान रेसिपी।

बैंगन का भर्ता बनाने की सामग्री
1 बड़ा बैंगन (भर्ते वाला) (लगभग 500-600 ग्राम)
2 प्याज (बारीक कटी हुई)
2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
2-3 हरी मिर्च (स्वादानुसार)
8-10 लहसुन की कलियां (मसली हुई या कटी हुई)
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल या सामान्य तेल
आधा चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
हरा धनिया
Khabar Monkey
बैंगन का भर्ता बनाने की विधि
सबसे पहले बैंगन को धोकर उसके ऊपर हल्का सा तेल लगा लें। अब इसे सीधे गैस या कोयले पर भून लें। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि वह हर तरफ से अच्छी तरह जल जाए और अंदर तक पक जाए। जब बैंगन नरम हो जाए और छिलका काला पड़ जाए, तब उसे उतार लें। ठंडा होने पर उसका छिलका उतारकर अंदर का मुलायम गुदा निकाल लें और अच्छे से मैश कर लें।
तड़का तैयार करें
अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और इसमें कुटा हुआ लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भुन लें। इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक भून लें। अब इसमें प्याज डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद टमाटर डालकर उसे पूरी तरह नरम होने तक पकाएं। जब मिश्रण से हल्का तेल अलग होने लगे, तो समझ जाएं कि बेस तैयार हो गया है।
मसाल डालें
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला दें और 2-3 मिनट तक भून लें। अब इसमें भुना हुआ और मैश किया हुआ बैंगन डालें। अच्छे से मिलाते हुए 7-10 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाले और बैंगन अच्छी तरह मिक्स हो जाएं। अगर भर्ता ज्यादा सूखा लगे तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं। अब ऊपर से हरा धनिया डाल दें। साथ ही चाहें तो थोड़ा सा कच्चा प्याज भी ऊपर से डाल सकते हैं। इसके बाद गैस बंद कर दें।
गरमागरम भर्ता रोटी या फिर चावल के साथ परोस सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से नींबू का रस भी डाल सकते हैं।





