Viral

चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा,प्लेटफॉर्म 5 पर गिरा टीनशेड,लोको पायलट समेत 2 गंभीर रूप से घायल

चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा,प्लेटफॉर्म 5 पर गिरा टीनशेड,लोको पायलट समेत 2 गंभीर रूप से घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त चारबाग रेलवे स्टेशन से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर उस वक्त हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा टीनशेड अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे की चपेट में आने से एक लोको पायलट सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Khabar Monkey

चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा,प्लेटफॉर्म 5 पर गिरा टीनशेड,लोको पायलट समेत 2 गंभीर रूप से घायल
चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा,प्लेटफॉर्म 5 पर गिरा टीनशेड,लोको पायलट समेत 2 गंभीर रूप से घायल

मजदूर की लापरवाही और रेलवे प्रशासन पर सवाल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के पीछे वहां काम कर रहे एक मजदूर की घोर लापरवाही को मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना के बाद से रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग पर भी गंभीर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं कि आखिर यात्रियों और स्टाफ की मौजूदगी के बीच इतनी बड़ी लापरवाही कैसे होने दी गई। इस हादसे में ड्यूटी पर मौजूद एक लोको पायलट के पैर में बेहद गंभीर चोट आई है।

अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को मलबे से निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि हादसे के सटीक कारणों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply