Viral

घर में बना लें आम पन्ना क्यूब्स, हफ्तों तक कर सकते हैं स्टोर, मिनटों में ड्रिंक होगा तैयार?

गर्मियों में ठंडा और स्वादिष्ट ड्रिंक पीने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में अगर आप झटपट आम पन्ना बनाना चाहते हैं, तो घर पर आम पन्ना क्यूब्स तैयार करके स्टोर कर सकते हैं। ये क्यूब्स हफ्तों तक आसानी से फ्रीजर में रखे जा सकते हैं और जब भी मन करे, बस पानी या सोडा में डालकर मिनटों में टेस्टी ड्रिंक तैयार हो जाएगी। स्वाद के साथ-साथ यह शरीर को ठंडक देने और गर्मी से राहत दिलाने में भी मददगार माना जाता है। जानिए घर पर आम पन्ना क्यूब्स बनाने का तरीका।

घर में बना लें आम पन्ना क्यूब्स, हफ्तों तक कर सकते हैं स्टोर, मिनटों में ड्रिंक होगा तैयार?
घर में बना लें आम पन्ना क्यूब्स, हफ्तों तक कर सकते हैं स्टोर, मिनटों में ड्रिंक होगा तैयार?

आम पन्ना क्यूब्स बनाने के लिए सामग्री

चार आम, काला नमक, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर, गुड़ पाउडर, पानी

आम पन्ना क्यूब्स बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: आम पन्ना क्यूब्स बनाने के लिए सबसे पहले, पांच आम लें और उन्हें पानी में बॉयल कर दें। अगर आप और अच्छा स्वाद चाहते हैं तो उसे पानी में उबालने की जगह गैस की धीमी आंच पर भून लें।

  • दूसरा स्टेप: जब आम भूनकर हो जाए तब उसे एक मिट्टी के बर्तन में डालें और अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें और उसकी गुठलियां फेंक दें।

    Khabar Monkey

  • तीसरा स्टेप: अब, उसमें पानी डालें और उसमें काला नमक, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर और गुड़ पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब इस मिश्रण को बर्फ के क्यूब्स में डालें और कुछ घंटों तक बर्फ बनने दें।

  • पांचवा स्टेप: अब आपको जब भी आम पन्ना पीने का मन करे तो एक गिलास पानी में दो से तीन क्यूब्स डालें आपका आम पन्ना बनाकर तैयार है।

आम पन्ना पीने के फायदे:

गर्मियों में कच्चे आम से बना आम पन्ना एक बेहतरीन और ताज़गी देने वाला पेय है। यह शरीर को डिहाइड्रेशन और लू से बचाता है, पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, और विटामिन सी से भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply