Gujarati Kadhi Recipe: भारतीय खान-पान में काफी विविधता पाई जाती है जहां एक ही डिश को देश के अलग-अलग हिस्सों में अनोखे अंदाज और स्वाद के साथ बनाया जाता है। कढ़ी भी एक ऐसी ही डिश है जिसे लगभग हर राज्य में पसंद किया जाता है। गर्मियों के समय दही और बेसन से बनने वाली इस डिश का स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है। गुजरात में खासतौर पर कढ़ी को खट्टा-मीठा स्वाद दिया जाता है जिसे खिचड़ी के साथ खाया जाता है।

अगर आप कढ़ी को नए तरीके से बनाना चाहते हैं तो इस बार गुजराती कढ़ी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसके हल्का खट्टा-मीठा स्वाद देशभर में मशहूर है। इसे आप चावल या खिचड़ी के साथ खा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
सामग्री
घी- 1 चम्मच
लौंग- 4
दालचीनी- 1 इंच
हींग- एक चुटकी
दही का मिश्रण
पानी- 1/2 कप
नमक-स्वादानुसार
गुड़- 1 चम्मच
हरी और लाल मिर्च
तड़के के लिए सामग्री
घी- 1 चम्मच
छोटी राई- 1/4 चम्मच
जीरा- 1/4 चम्मच
करी पत्ते- 1 चम्मच
धनिया पत्ता
बनाने का तरीका
गुजराती कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें लौंग, दालचीनी और एक चुटकी हींग डालें। मसालों को हल्का चटकने दें जिससे स्वाद घी में अच्छे से आ जाए। अब इसमें तैयार किया हुआ दही और बेसन का मिश्रण मिलाएं। इसे लगातार चम्मच से चलाते रहें ताकि मिश्रण नीचे न लगे। इसे तब तक पकाएं जब तक इसमें हल्का उबाल न आ जाए। गुजराती कढ़ी की खासियत है कि यह अन्य कढ़ियों की तुलना में अधिक पतली और हल्की होती है।
Khabar Monkey
अब इसमें स्वादानुसार नमक और 1 चम्मच गुड़ डालें जिससे कढ़ी में हल्की मिठास आए। इसके बाद मध्यम आंच पर करीब 10-15 मिनट तक पकने दें जिससे स्वाद अच्छा आए। आखिर में तड़के के लिए एक छोटे पैन में घी गर्म करें। इसमें करी पत्ता, राई और लाल मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसे कढ़ी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। दो बार तड़का लगाने से कढ़ी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा। इस तरह घर पर आसानी से आप गुजराती स्टाइल में कढ़ी तैयार कर सकते हैं जिसे खिचड़ी या चावल के साथ खाया जा सकता है।












