HealthViral

घर का लुक खराब कर रहा पुराना सोफा, इस तरह दें नया लुक

घर में जब भी कोई मेहमान आता है, तो सबसे पहले उसकी नजर लिविंग रूम पर जाती है और लिविंग रूम की खूबसूरती में सोफा अहम भूमिका निभाता है। मेहमानों को भी आमतौर पर सोफे पर ही बैठाया जाता है, इसलिए इसका साफ-सुथरा, आरामदायक और स्टाइलिश दिखना जरूरी होता है। लेकिन समय के साथ सोफे पर धूल, छोटे-छोटे दाग और रोजाना इस्तेमाल के निशान दिखने लगते हैं, जिससे उसकी चमक फीकी पड़ जाती है। कई बार पुराना या मटमैला दिखने वाला सोफा पूरे लिविंग रूम का लुक खराब कर देता है। ऐसे में लोग नया सोफा खरीदने का सोचते हैं, लेकिन आप कम पैसे में ही पुराने सोफे को बिल्कुल नया लुक दे सकते हैं।

Khabar Monkey

घर का लुक खराब कर रहा पुराना सोफा, इस तरह दें नया लुक
घर का लुक खराब कर रहा पुराना सोफा, इस तरह दें नया लुक

दरअसल, सोफे के लुक को आकर्षक बनाने के लिए कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सही डिजाइन और रंग का कवर न सिर्फ सोफे को नया जैसा लुक देता है, बल्कि उस पर लगे दाग-धब्बों और पुरानेपन को भी आसानी से छिपा देता है। अगर आपके घर में एल-शेप का सोफा है, तो यहां से लेटेस्ट और स्टाइलिश कवर का डिजाइन आइडिया ले सकते हैं। ये सोफा कवर सिर्फ सोफे को धूल और गंदगी से बचाने का काम नहीं करते, बल्कि पूरे इंटीरियर को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देने में भी मदद करते हैं।

1- जियोमेट्रिक प्रिंट डिजाइन
जियोमेट्रिक प्रिंट डिजाइन वाला सोफा कवर आपके पूरी लिविंग रूम के लुक को बदल सकता है। आजकल ये काफी ट्रेंड में भी है। यह आपके लिविंग रूम को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने में मदद कर सकता है।

2- फ्लोरल प्रिंट कवर
फ्लोरल डिजाइन वाले सोफा कवर काफी ट्रेंड में हैं। हल्के रंगों और फूलों के प्रिंट वाला कवर लिविंग रूम को फ्रेश और एलिगेंट लुक देता है। ऐसे में आप लिविंग रूम को थोड़ा आकर्षक लुक देने के लिए सोफे के लिए फ्लोरल प्रिंट वाला कवर चुन सकते हैं।

3- वेलवेट एल-शेप कवर
अगर आप अपने सोफे को रॉयल और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो वेलवेट फैब्रिक वाले कवर खरीद सकते हैं। ये कवर सॉफ्ट होने के साथ ही घर को प्रीमियम लुक भी देते हैं, जिससे लिविंग रूम और भी ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न लगता है।

4- स्ट्रेचेबल फिटेड कवर
अगर आप परफेक्ट फिट और साफ लुक चाहते हैं, तो स्ट्रेचेबल सोफा कवर खरीद सकते हैं। ये सोफे पर आसानी से फिट हो जाते हैं और बिना सिलवट के नया लुक देते हैं।

5- बोहो स्टाइल कवर
आजकल बोहो डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। बोहो डिजाइन वाले कवर में रंग-बिरंगे पैटर्न और टेक्सचर देखने को मिलते हैं, जो घर को यूनिक और ट्रेंडी लुक देने का काम करते हैं। इसके साथ आप कुशन का कवर भी मैचिंग रख सकते हैं।


Leave a Reply