Viral

गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाएगी अमरूद के पत्तों की की चाय, रोजाना पीने से मिलेंगे ये कमाल के फायदे

अमरूद का फल जितना स्वादिष्ट होता है, उसके पत्ते भी उतने ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पुराने समय से ही अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट की समस्याएं आम हो गई हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो अमरूद के पत्तों की चाय आपके लिए एक “रामबाण” साबित हो सकती है। अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन C पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अमरूद के पत्तों की चाय पीने से क्या क्या फायदे होते हैं। 

गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाएगी अमरूद के पत्तों की की चाय, रोजाना पीने से मिलेंगे ये कमाल के फायदे
गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाएगी अमरूद के पत्तों की की चाय, रोजाना पीने से मिलेंगे ये कमाल के फायदे

1. कब्ज से राहत
अमरूद के पत्तों की चाय नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करती है। यह मल को नरम बनाने और आंतों की सफाई करने में मदद करती है, जिससे पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या दूर होती है। 

2. गैस और ब्लोटिंग को करे कम 
पेट में गैस बनने का मुख्य कारण खाना का ठीक से न पचना होता है। अमरूद के पत्तों में मौजूद एंजाइम्स पाचन एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और पेट फूलने की समस्या नहीं होती।

3. वजन घटाने में सहायक
अमरूद के पत्तों की चाय स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकती है, जिससे शरीर में फैट जमा नहीं होता और वजन कम करने में मदद मिलती है।

4. डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक 
कई शोधों के मुताबित, अमरूद के पत्तों की चाय ब्लड शुगर लेवल को कम करने और इंसुलिन प्रतिरोध को सुधारने में प्रभावी है।

5. हार्ट हेल्थ के लिए 
यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

6. त्वचा और बाल 
इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स चेहरे के मुंहासों को दूर करते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को भी कम कर सकते हैं।

बनाने का तरीका
सबसे पहले अमरूद के पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद एक पैन में 2 कप पानी उबालें। उबलते पानी में पत्ते डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक पानी आधा न रह जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और चाय को छान लें। स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं।

कब और कैसे पिएं?
गैस और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इस चाय का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply