Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गुणों की खान है कच्ची हल्दी, रोज करना चाहिए सेवन, कम हो जाएगा कैंसर समेत कई बीमारियों का खतरा – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
HealthViral

गुणों की खान है कच्ची हल्दी, रोज करना चाहिए सेवन, कम हो जाएगा कैंसर समेत कई बीमारियों का खतरा

आयुर्वेद के मुताबिक कच्ची हल्दी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अगर आपने सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर कच्ची हल्दी को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लिया, तो कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है और आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आप कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। आइए कच्ची हल्दी के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गुणों की खान है कच्ची हल्दी, रोज करना चाहिए सेवन, कम हो जाएगा कैंसर समेत कई बीमारियों का खतरा
गुणों की खान है कच्ची हल्दी, रोज करना चाहिए सेवन, कम हो जाएगा कैंसर समेत कई बीमारियों का खतरा

कम हो सकता है कैंसर का खतरा- कच्ची हल्दी में मौजूद तत्व कैंसर के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्ची हल्दी कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद कर सकती है। इसके अलावा सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

जोड़ों के दर्द से राहत- कच्ची हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो गठिया के दर्द को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो भी कच्ची हल्दी को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी इस औषधि का सेवन किया जा सकता है। कच्ची हल्दी लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- कच्ची हल्दी आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कच्ची हल्दी को कंज्यूम किया जा सकता है। क्या आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए कच्ची हल्दी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर कच्ची हल्दी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply