CrimeViral

गिफ्ट में मिली बीवी, फिर भी साली के साथ.युवक ने कर दी ऐसी डिमांड कि लोग हैरान, खुद किया कबूलनामा

गिफ्ट में मिली बीवी, फिर भी साली के साथ.युवक ने कर दी ऐसी डिमांड कि लोग हैरान, खुद किया कबूलनामा
गिफ्ट में मिली बीवी, फिर भी साली के साथ.युवक ने कर दी ऐसी डिमांड कि लोग हैरान, खुद किया कबूलनामा

यूपी के इटावा में एक युवक को सेंट्रल जेल जाने की इतनी इच्छा थी, कि उसने गिफ्ट में मिली बीवी पर ही तमंचा तान दिया. इसके बाद वह खुद पिस्टल लेकर पुलिस थाने पहुंच गया. उसने कहा कि वह तीन बार जेल जा चुका है, लेकिन अब उसे सेंट्रल जेल जाने की कामना है.

इसका पूरा वीडियो भी वायरल हो रहा है.

पहले पत्नी की छाती पर सटाया तमंचा, फिर पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने एक अजीबोगरीब युवक को गिरफ्तार किया है. उसे सेंट्रल जेल जाने का इतना मन था कि उसने अपनी ही बीवी की छाती पर तमंचा तान दिया. इसके बाद वह खुद पुलिस थाने पहुंच गया और खुद दो कारतूस और तमंचा लेकर पुलिस थाने पहुंच गया. उसने कहा कि वह तीन बार जेल जा चुका है. अब उसके लिए उरई जेल बेकार हो गई है. इसलिए उसने सेंट्रल जेल जाने की इच्छा जताई. चाहे वह फतेहगढ़ सेंट्रल जेल हो या फिर ग्‍वालियर सेंट्रल जेल हो. इसे पुलिस हैरान है.

भाई की बीवी को बनाया अपनी बीवी

कोमल सिंह नाम के आरोपी का जो वीडियो जारी हुआ है. उसमें उसने बताया कि उसके भाई ने दो शादी की थी. भाई की पहली बीवी अब उसकी पत्नी बन गई है. उसने आगे बताया कि उसे सेंट्रल जेल जाने का मन था, इसलिए उसने अपनी पत्नी संगीता को ही तमंचा दिखाकर धमका दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया.

बीवी को दिलाऊंगा लहंगा

कोमल सिंह नाम के आरोपी ने वीडियो में कहा, ‘मेरा नाम कोमल सिंह है. पिता का नाम मलखान सिंह है. मैं इटावा के अहेरीपुर में रहता हूं और गिट्टी मोरंग का ट्रैक्‍टर चलाता हूं और खुद का मालिक हूं. मैं अपने फूफा के घर रहता हूं. मेरे यहां घर पर पहले से कट्टा रखा था, जिस दिन जमानत से बाहर आऊंगा, अपनी बीवी या साली को लहंगा दिलाऊंगा. उरई जेल मैं तीन बार हो आया हूं. अब मेरे मन में कोई सेंट्रल जेल देखने की चाहत है चाहे वह कोई भी हो.’ इतना ही नहीं, उसने आगे कहा कि उसकी पत्नी उसे 6 महीने के अंदर जेल से निकलवा लूंगा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply