Monkeys Water Tank Video : देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है। जहां इंसान गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, वहीं जानवर भी राहत पाने के नए तरीके ढूंढ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों का एक झुंड गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़ करता नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और मुस्कुराने पर मजबूर भी हो रहे हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब शेयर की जा रही है।
गर्मी ऐसी पड़ रही है कि अब बंदरों ने भी मीटिंग बुला ली 🐒🔥
एजेंडा साफ था — “पानी की टंकी पर कब्ज़ा!” 😂
छत की टंकी में ऐसे घुस-घुस के नहा रहे हैं
जैसे society का मेंबरशिप कार्ड इनके नाम हो 💦😆एक अंदर स्पा ले रहा है, दूसरा बाहर सिक्योरिटी बनकर खड़ा है 🤣
लगता है इंसानों से… pic.twitter.com/Q1KeS0qSiD
— Surendra Yadav (@Surendr0032083) April 24, 2026
बंदरों ने किया की छत पर रखी पानी की टंकी पर कब्जा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बंदर एक मकान की छत पर रखी पानी की टंकी पर कब्जा जमाए बैठे हैं। एक बंदर टंकी के अंदर ठंडे पानी में बैठकर आराम कर रहा है, जबकि दूसरा बाहर बैठकर जैसे पहरेदारी कर रहा हो।
ऐसा लग रहा है मानो उन्होंने टंकी को अपना निजी स्विमिंग पूल बना लिया हो। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच यह नजारा लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है। वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर अलग-अलग तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें :
प्रकृति के हर जीव को इस मौसम में राहत की जरूरत
इस पर यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। किसी ने लिखा कि बंदरों ने मीटिंग कर टंकी पर कब्जा करने का फैसला लिया, तो किसी ने कहा कि एसी नहीं मिला तो टंकी ही सही।
वहीं पर कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि गर्मी का असर जानवरों पर भी उतना ही पड़ता है, इसलिए उनके लिए पानी और छांव की व्यवस्था करनी चाहिए। यह वीडियो एक तरफ जहां मनोरंजन करता है, वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी देता है कि प्रकृति के हर जीव को इस मौसम में राहत की जरूरत होती है।





