HealthViral

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए बनाएं ये 3 चटनियां, यहां देखें बनाने का देसी तरीका

गर्मी के मौसम में उन खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है, पेट को ठंडा रखने और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करें। खासकर नौतपा के दौरान ऐसे फूड्स का सेवन अधिक करना चाहिए। इस दौरान तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को अंदर से ठंडा रखना जरूरी होता है। भारतीय घरों में पुराने समय से ही गर्मी के मौसम में तरह-तरह की चटनी का सेवन किया जाता आ रहा है। ऐसे में आप भी नौतपा के दौरान घर पर देसी तरीके से कुछ पारंपरिक चटनियां बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में:

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए बनाएं ये 3 चटनियां, यहां देखें बनाने का देसी तरीका
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए बनाएं ये 3 चटनियां, यहां देखें बनाने का देसी तरीका

आम की चटनी
कच्चा आम शरीर को अंदर से ठंडा रखने और लू से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। गर्मी के मौसम में कच्चे आम की चटनी खूब खाई जाती है।

कच्चे आम की चटनी बनाने की सामग्री
1-2 कच्चे आम
1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
काला नमक स्वादानुसार
एक चुटकी हिंग (वैकल्पिक)

बनाने की विधि
कच्चे आम को मिक्सर में अच्छी तरह पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं। अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और हिंग डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। आप इसे दोपहर के खाने के साथ सर्व कर सकते हैं।

पुदीना-धनिया चटनी
गर्मी के मौसम में सबसे अधिक खाए जाने वाली चटनियों में से एक पुदीना-धनिया भी है। पुदीने को देसी कूलेंट कहा जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने और तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती है। गर्मी के मौसम में पुदीना और धनिया की चटनी नाश्ते या फिर लंच में किसी भी भोजन के साथ सर्व की जा सकती है।

पुदीना-धनिया चटनी बनाने के लिए सामग्री

25-30 पुदीना की पत्तियां
2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया
1 नींबू का रस
1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार

पुदीना-धनिया चटनी बनाने की विधि
मिक्सर में पुदीना, धनिया, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह पीस लें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी मिला सकते हैं। अब इसमें ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व कर सकते हैं।

टमाटर, लहसुन और करी पत्ते की चटनी
गर्मी के मौसम में टमाटर, लहसुन और करी पत्ते की चटनी का भी सेवन कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

सामग्री
1 टमाटर
2-3 लहसुन की कली
8-10 करी पत्ते
आधा चम्मच भुना हुआ जीरा (वैकल्पिक)
काला नमक या साधारण नमक स्वादानुसार
1 नींबू

बनाने की विधि
टमाटर, लहसुन और करी पत्ते को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब इसे एक कटोरी में निकाल लें। इसमें काला नमक और नींबू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। अब आप इसे लंच में भोजन के साथ सर्व कर सकते हैं।

इस तरह गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए आप ये सारी पारंपरिक चटनियां घर पर बना सकते हैं।

Khabar Monkey


Leave a Reply