Summer Kurta Sets: गर्मी के समय अक्सर लोग ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जो आरामदायक और स्टाइलिश भी हों। तेज धूप, पसीना और उमस के बीच भारी और टाइट कपड़े कई बार लंबे समय तक पहनने में समस्या होने लगती है। ऐसे में आप कुछ बेहतरीन कुर्ता सेट ऑप्शन चुन सकते हैं जो हल्के और आरामदायक होते हैं। अगर आप क्लासी और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो इस तरह के कुर्ता सेट वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

कॉटन, रेयॉन और लिनन जैसे फैब्रिक से बने कुर्ता सेट गर्मियों में काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें लंबे समय तक पहनने पर भी आराम मिलता है। चाहे ऑफिस जाना हो, दोस्तों के साथ आउटिंग करनी हो या फिर किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होना है, सही कुर्ता सेट हर मौके पर आपके लुक को खास बना सकते हैं। अगर आप इस गर्मी फैशन और कंफर्ट का ध्यान रखना चाहती हैं तो कुछ ट्रेंडी कुर्ता सेट वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।
फ्लोरल कुर्ता सेट
प्रिंटेड फ्लोरल कुर्ता सेट डिजाइन गर्मियों में कंफर्ट के साथ-साथ स्टाइलिश लुक देने में मदद करते हैं। फूलों की खूबसूरत डिजाइन लुक में फ्रेशनेस जोड़ती है। कैजुअल, डेली वियर और आउटिंग के लिए इस तरह के कुर्ता सेट अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
चिकनकरी कुर्ता सेट
एथनिक फैशन के लिए चिकनकरी का जिक्र जरूर होता है। लखनऊ की ट्रेडिशनल कढ़ाई से सजे चिकनकारी कुर्ता सेट गर्मियों में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। कॉटन और मुलायम फैब्रिक पर की गई बारीक कढ़ाई इन्हें क्लासी और एलिगेंट बनाती है। व्हाइट और पेस्टल कलर के चिकनकारी कुर्ता सेट ऑफिस, फैमिली फंक्शन, मंदिर, आउटिंग या कैजुअल लुक के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन्हें लंबे समय तक पहनने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
पेस्टल शेड्स कुर्ता सेट
गर्मी के समय सॉफ्ट और हल्के रंग आंखों को सुकून देने का काम करते हैं। पेस्टल शेड्स जैसे लाइट पिंक, लैवेंडर, मिंट ग्रीन और पाउडर ब्लू वाले कुर्ता सेट समर फैशन के लिए अच्छे ऑप्शन होते हैं। गर्मियों में फ्रेश और एलिगेंट दिखने के लिए इस तरह के कुर्ता सेट को वॉर्डरोब में शामिल किया जा सकता है।
Khabar Monkey
को-ऑर्ड सेट
आजकल को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में है जिसे ऑफिस, पार्टी, ट्रैवलिंग या किसी फंक्शन के लिए कैरी किया जा सकता है। को-ऑर्ड सेट मॉडर्न और ट्रेडिशनल का अच्छा कॉम्बिनेशन है जिसे आप प्रोफेशनल और कैजुअल दोनों लुक के लिए कैरी कर सकते हैं। गर्मियों में इस तरह के हल्के फेब्रिक और ट्रेंडी डिजाइन के कारण ये काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।











