HealthViral

गर्मी में गेहूं की जगह ट्राई करें इन दो आटे की रटी, स्वादिष्ट बनाने के लिए डालें ये चीजें

गर्मी के मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पेट को भी हल्का और स्वस्थ रखे। रोटी लगभग हर भारतीय घरों में बनाई जाती है, जो ज्यादातर गेहूं के आटे से बनी होती है। लेकिन कई बार लोगों का इससे मन भर जाता है। ऐसे में आप इस गर्मी दो तरह की रोटियां ट्राई कर सकते हैं, जो पेट के लिए ठंडा होने के साथ ही हेल्दी भी होती हैं।

Khabar Monkey

गर्मी में गेहूं की जगह ट्राई करें इन दो आटे की रटी, स्वादिष्ट बनाने के लिए डालें ये चीजें
गर्मी में गेहूं की जगह ट्राई करें इन दो आटे की रटी, स्वादिष्ट बनाने के लिए डालें ये चीजें

दरअसल, आप गर्मी के मौसम में जौ और चने के आटे की रोटी बना सकते हैं। जौ और चने का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। ये रोटियां पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती हैं। लेकिन इनमें अगर कुछ चीजें मिला दी जाएं तो ये और भी स्वादिष्ट और हेल्दी बन सकती हैं।

चने के आटे की रोटी
चने के आटे में हल्का भुना हुआ जीरा, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और हल्की लाल मिर्च डालकर बना सकते हैं। ये चीजें मिला देने से ये और भी टेस्टी, हेल्दी और खुशबूदार बन जाती है। इसमें हल्की सी अजवाइन भी मिला सकते हैं जो पाचन के लिए अच्छी होती है। जीरा और धनिया पाउडर जहां स्वाद को बढ़ाते हैं तो वहीं, हींग गैस और भारीपन से बचाने में मदद करती है। आटा गूथते वक्त आप ये सारी चीजें मिला सकते हैं।

हरी सब्जियां मिलाकर भी बना सकते हैं
चने की रोटी में हरी सब्जियां मिलाकर भी बना सकते हैं। इसमें बारीक कटा पालक, मेथी के पत्ते, प्याज और हरी मिर्च डालकर पराठा बना सकते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होती है।

जौ की रोटी
जौ का आटा गूथते वक्त उसमें हींग, भुना हुआ जीरा और थोड़ा सा धनिया पाउडर मिला देने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसके अलावा आप इसमें प्याज, लहसुन डालकर पराठा भी बना सकते हैं। इसके अलावा आप ऊपर से पनीर भी कद्दूकस करके डाल सकते हैं।

इन रोटियों को आप ग्रेवी, सूखी सब्जी या दाल के साथ भी खा सकते हैं। इसके साथ ही आप दही के साथ भी सर्व कर सकते हैं।


Leave a Reply