Wednesday, April 15, 2026
Health

गर्मी में खीरा नहीं है वरदान से कम..इसे इन 5 चीजों के साथ खाएं, मिलता है रिफ्रेशिंग टेस्ट

खीरा गर्मियों में आने वाला एक बेहतरीन फूड है, जिसे ब्रेकफास्ट से लेकर मिड स्नैक्स और लंच तक में शामिल किया जा सकता है. इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है, इसलिए वेट लॉस में भी हेल्पफुल रहता है. खीरा में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों से लेकर डाइजेशन और त्वचा तक के लिए फायदेमंद होते हैं. के मुताबिक खीरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम,फास्फोरस, फ्लोराइड, विटामिन सी, फोलेट,कोलिन (Choline) , विटामिन के, विटामिन ए के प्रकार जैसे कैरोटीन बीटा, बीटा-क्रिप्टोक्सैंथिन होते हैं. इसके अलावा भी खीरा की न्यूट्रिएंट्स का सोर्स है. इसे आप समर सीजन में अलग-अलग चीजों के साथ खा सकते हैं. ये कॉम्बिनेशन आपको तुरंत फ्रेश महसूस करवाते हैं और न्यूट्रिशनल वैल्यू भी बढ़ती है.

गर्मी में खीरा नहीं है वरदान से कम..इसे इन 5 चीजों के साथ खाएं, मिलता है रिफ्रेशिंग टेस्ट
गर्मी में खीरा नहीं है वरदान से कम..इसे इन 5 चीजों के साथ खाएं, मिलता है रिफ्रेशिंग टेस्ट

खीरा शरीर में पानी की मात्रा को बैलेंस करने में हेल्प करने के साथ ही ब्लड शुगर मैनेज, वेट लॉस में हेल्पफुल होता है. ये आपकी त्वचा को भी चमकदार बनाता है, क्योंकि पानी के साथ ही ये विटामिन सी से भरपूर है. इसमें मौजूद मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं.

खीरा और दही

गर्मी में खीरा और दही का कॉम्बिनेशन टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है. आप खीरा को कद्दूकस करके इससे रायता बना सकते हैं. इसके अलावा आप खीरा को जूलियन कट में काटकर लच्छे तैयार कर लें. इसमें आप हंग कर्ट (पानी निकला हुआ दही) मिलाएं और हल्का काला नमक, काली मिर्च का पाउडर डालें. तैयार हो जाएगा आपका रिफ्रेशिंग सलाद.

स्प्राउट्स के साथ खीरा

मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में अगर आप स्प्राउट्स लेते हैं तो इसके साथ आप खीरा को एड करें, इससे आपका नाश्ता रिफ्रेशिंग भी बनेगा और न्यूट्रिएंट्स भी एड होंगे. सिर्फ स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज खाना थोड़ा बोरिंग हो सकता है. इसे टेस्टी बनाने के लिए आप खीरा को काटकर उसमें मिलाएं. थोड़े टमाटर भी बारीक काटकर एड करें और साथ ही में आपको थोड़ी सी हरी मिर्च, काली मिर्च का पाउडर, नींबू का रस, काला नमक मिलाना है. बस तैयार है आपका टेस्टी स्प्राउट खीरा सलाद.

Getty Images

खीरा और लेमन की ड्रिंक

गर्मी में नींबू और खीरा की ड्रिंक न सिर्फ आपको हेल्दी रखेगी, बल्कि ये बहुत रिफ्रेशिंग भी रहती है. आप खीरा को नींबू के रस के साथ थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्लेंडर में डालकर पीस लें. इसे छान लें और आइस क्यूब एड करें. इसी के साथ थोड़ा सा काला नमक भी मिलाएं, बस तैयार है आपकी रिफ्रेशिंग ड्रिंक जो बॉडी को डिटॉक्स भी करेगी. आप ये दोनों चीजें पानी में डालकर ओवरनाइट रख सकते हैं, जिससे डिटॉक्स वाटर तैयार हो जाएगा.

खीरा और छाछ की ड्रिंक

समर सीजन में खीरा और छाछ की ड्रिंक कमाल की लगती है. ये आपको तुरंत एनर्जी देती है और शरीर भी हाइड्रेट रहता है. जहां खीरा कैल्शियम, विटामिन सी, के, मैग्नीशयम आदि का सोर्स है तो वहीं छाछ से विटामिन डी और बी12 भी मिलता है साथ ही ये प्रोबायोटिक है. इससे फायदे भी बढ़ जाते हैं. खीरा और छाछ की ड्रिंक बनाने के लिए दोनों चीजों को भुने जीरा पाउडर, पुदीना, काला नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च, के साथ में ब्लेंड कर लें. ये आपका मसाला खीरा छाछ बनकर तैयार हो जाएगा.

खीरा और पुदीना का कॉम्बिनेशन

गर्मी के दिनों में हेल्दी और रिफ्रेशिंग कॉम्बिनेशन की बात करें तो पुदीना और खीरा बेहतरीन हैं. इसके लिए आप पुदीना खीरा का शरबत ट्राई कर सकते हैं. दोनों को ब्लेंड करके रायता बना सकते हैं या फिर इसका सलाद तैयार किया जा सकता है. आप खीरा पुदीना का डिटॉक्स वाटर भी बना सकते हैं. सलाद में आपको पुदीना की पत्तियां चॉप कर लेनी हैं. खीरा को भी बारीक काट लें, इसमें जैतून का तेल, नींबू का रस डालें और फ्रेश सलाद तैयार है. चाहे तो इसमें आप पनीर के क्यूब्स, उबले हुए चना भी एड कर सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply