Kharbuja Shake Recipe: गर्मी के समय शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाली चीजों की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर कोई हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक मिल जाए तो मन खुश हो जाता है। इस मौसम में बाजार में आम, केला, तरबूज और खरबूजे जैसे कई रसदार फल आसानी से मिल जाते हैं। आमतौर पर लोग आम या केले का शेक पीना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन आप चाहें तो खरबूजे का शेक भी ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। खरबूजे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।

खरबूजे में विटामिन, मिनरल्स और पानी की भरपूर मात्रा होती है। इससे आप बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी शेक बना सकते हैं जो बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी पसंद आएगा। अगर आप घर पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो खरबूजा शेक रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जूरूरत नहीं है। कम समय और कम चीजों में हेल्दी खरबूजा शेक बनकर तैयार हो जाएगा।
सामग्री
खरबूजा
पुदीने की पत्तियां
कंडेंस्ड मिल्क
ठंडा पानी
Khabar Monkey
खरबूजा शेक बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पका और मीठा खरबूजा लें। इसे अच्छी तरह से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में खरबूजे के टुकड़ों को डालें। इसके बाद इसमें 8 से 10 पुदीने की पत्तियां डालें। जिससे शेक में ठंडक और फ्रेश फ्लेवर आएगा। इसके बाद 3 से 4 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है तो इसकी मात्रा ज्यादा कर सकते हैं।
इसके बाद थोड़ा सा ठंडा पानी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। जब ये स्मूद हो जाए तो एक गिलास में निकाल लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। आखिर में गार्निश के लिए ऊपर से पुदीने की पत्तियां रख सकते हैं।
गर्मियों के समय इस तरह घर पर आसानी से खरबूजा शेक बना सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह काफी पसंद आएगा जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर बच्चे खरबूजा नहीं खाते हैं तो उन्हें शेक बनाकर दे सकते हैं।












