Summer Fashion Tips: गर्मियों के समय फैशन के साथ-साथ कंफर्ट का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। तेज धूप और पसीने की वजह से कई बार गलत कपड़ों का चुनाव मुश्किल का कारण बन सकता है। ऐसे में सही कपड़े और एक्सेसरीज का चुनाव करना आपको कूल और स्टाइलिश लुक दे सकता है। अगर आप इस समर सीजन अपने वॉडरोब में कुछ बदलाव करती हैं तो क्लासी और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।

ढीले और आरामदायक कपड़े
गर्मियों में ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। पसीने से स्किन इंफेक्शन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं। ऐसे में इस मौसम में सही कपड़ों का चुनाव सेहत के लिए भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप ढीले और हवादार कपड़े पहन सकती हैं जैसे कि मैक्सी ड्रेस, को ऑर्ड सेट आदि। इन कपड़ों में शरीर को हवा लगती है और हर बॉडी टाइप के लिए इन्हें चुना जा सकता है।
हल्के रंग का चुनाव
डार्क कलर्स के कपड़े गर्मी सोखते हैं जिसकी वजह से ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे में इस मौसम में हल्के रंग के कपड़े वॉडरोब में शामिल करें जिससे मूड भी रिलैक्स रहता है। सफेद, पेस्टल, हल्का पीला और पाउडर ब्लू कलर जैसे रंगों को पहना जा सकता है। इस रंग के कपड़े आउटिंग और वेकेशन पर कैरी किए जा सकते हैं।
सही फेब्रिक चुनें
गर्मी के मौसम में सही फेब्रिक सबसे अहम हो जाता है। इस समय कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे कपड़ों को चुन सकते हैं। अपने वॉडरोब में को-ऑर्ड सेट, मैक्सी ड्रेस, ओवर साइज्ड शर्ट या टीशर्ट जैसे कपड़ों को शामिल कर सकते हैं। इन कपड़ों में गर्मी नहीं लगती है और पसीना से राहत मिलती है।
Khabar Monkey
प्रिंटेड कपड़े लाएंगे चमक
गर्मियों में प्रिंटेड कपड़ों को वॉडरोब में शामिल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के कपड़े दिखने में बहुत फैशनेबल लगते हैं और गर्मी में कंफर्टेबल भी होते हैं। फ्लोरल ड्रेस को कॉलेज, वेकेशन और कैजुअल लुक के लिए कैरी कर सकती हैं।
धूप से बचने के उपाय
वेकेशन या बीच पर जा रहे हैं तो इस दौरान अपने साथ चौड़े किनारे वाली टोपी को रखें जो आपको क्लासी लुक के साथ-साथ धूप से भी बचाने में मदद करेगी। ट्रेंड के अनुसार कपड़ों को खरीदने की जगह कंफर्ट का ख्याल रखा जा सकता है। अपने वॉडरोब में लॉन्ग ड्रेस, पेस्टल को ऑर्ड सेट, कॉटन कुर्ती जैसे कपड़ों को शामिल कर सकते हैं।





