Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गजलक्ष्मी राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, इन 4 राशियों को होगी धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
DharamViral

गजलक्ष्मी राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, इन 4 राशियों को होगी धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति

Gajlakshmi Rajyog 2026 and Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग सबसे शक्तिशाली और शुभ योगों में से एक माना जाता है। जब देवगुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रक साथ आते हैं तब गजलक्ष्मी राजयोग बनता है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति को धन-दौलत का और शुक्र को भौतिक सुख, आकर्षण का कारक माना जाता है। 10 जून 2026 को गुरु और शुक्र 0 डिग्री पर आकर युति का बना रहे हैं। इस स्थिति में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। यह राजयोग 4 विशेष राशियों को अपार धन, वैभव और ऐश्वर्य दिलाने वाला साबित होगा। तो आइए जानते हैं कि वो राशियां कौनसी हैं।

गजलक्ष्मी राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, इन 4 राशियों को होगी धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति
गजलक्ष्मी राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, इन 4 राशियों को होगी धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति

1. कर्क राशि

गजलक्ष्मी राजयोग की वजह से कर्क राशि वालों को अचानक से धन का लाभ होगा। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहना मिलेगी। प्रमोशन मिल सकता है। इस राशि के व्यापारियों को भी अपने कारोबार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। 

2. सिंह राशि

सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी।

3. तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग लाभदायक रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।निवेश के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है आगे चलकर फायदा मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलने से बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। 

4. धनु राशि

धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु हैं, इसलिए इस योग का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव आप पर दिखेगा। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। निवेश के लिए यह सर्वोत्तम समय होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आप मानसिक रूप से काफी शांति महसूस करेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply