सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​ | Jauhar University: ‘लैंड यूज में शिक्षा, ग्रीन बेल्ट भी सुरक्षित’… जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता ने RDA को घेरा​ | Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गजब! रसमलाई के लिए रिश्ते तार-तार, खाने को लेकर भिड़े 2 भाई; धारदार हथियार से हमला​

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है. यहां फ्रीज में रखी रसमलाई खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक परिवार आपस में खून के प्यासे हो गये. आरोप है कि छोटे भाई और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से […]

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है. यहां फ्रीज में रखी रसमलाई खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक परिवार आपस में खून के प्यासे हो गये. आरोप है कि छोटे भाई और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में आरोपियों ने बड़े भाई और उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. आननफानन में अन्य परिजन घायल युवक और उसकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ कस्बे में शानू और नूर दो सगे भाई परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते थे. बताया जाता है कि रविवार की रात फ्रिज में रसमलाई रखी थी. खाना खाने के बाद दोनों भाइयों की पत्नी और उसका परिवार रस मलाई खाना चाहता था. इस दौरान शानू और उसकी पत्नी सबरीन तथा नूर और उसकी पत्नी फातिमा में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक जा पहुंची. इस बीच नूर और उसकी पत्नी फातिमा ने नूर और साबरीन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

पीड़ित पतिपत्नी की हालत गंभीर

आननफानन में घर के मौजूद अन्य सदस्यों ने मिलकर शानू और साबरीन को रात एक बजे अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल शानू ने अस्पताल में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी देते हुए अपने छोटे भाई नूर और उसकी पत्नी फातमा पर हमला करने का आरोप लगाया है.

पुलिस मामले की कर रही जांच

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने बताया की घटना संज्ञान में है घायल भाई की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. चौकी प्रभारी ने बताया की रविवार की रात मिठाई खाने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई पर जानलेवा हमला किया गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY