Viral

गंदगी में बन रही सेव भुजिया का वीडियो वायरल, देखकर लोगों का उठा भरोसा

Dirty Sev Bhujia : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में सेव भुजिया का ढेर नजर आता है, जिसे कुछ लोग इधर-उधर कर रहे हैं।

गंदगी में बन रही सेव भुजिया का वीडियो वायरल, देखकर लोगों का उठा भरोसा
गंदगी में बन रही सेव भुजिया का वीडियो वायरल, देखकर लोगों का उठा भरोसा

लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोग नंगे पांव उसी भुजिया पर खड़े होकर उसे शिफ्ट कर रहे हैं। इस दौरान कोई भी साफ-सफाई या हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

गंदगी से फैक्ट्री में बन रही सेव भुजिया

वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति प्लेट की मदद से भुजिया को पीछे कर रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति बेलचे से उसे हटा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान भुजिया जमीन पर फैली हुई है और लोग सीधे उस पर खड़े हैं।

यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं। हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इससे जुड़ी तस्वीरें लोगों के मन में डर जरूर पैदा कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

वायरल वीडियो को देखकर भड़के लोग

यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि अब वे बाहर की भुजिया खाना बंद कर देंगे।

यह एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि खाने की चीजों में साफ-सफाई कितनी जरूरी है और हमें क्या खा रहे हैं, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply