Viral

गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला समेत 3 लोगों की मौत, 5 घायल

रायबरेली जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जौनपुर लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

Khabar Monkey

गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला समेत 3 लोगों की मौत, 5 घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला समेत 3 लोगों की मौत, 5 घायल

इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply