HealthViral

खाने का स्वाद बढ़ा देगा ठंडा-ठंडा मखाना रायता, बच्चों को भी आएगा पसंद, गर्मियों में जरूर करें ट्राई

गर्मियों में थाली में रायते की खास जगह होती है। इसका स्वाद बोरिंग से खाने में भी जान डाल देता है। अगर आप भी रोज वहीं बूंदी-खीरे का रायता खाकर बोर हो गए हैं तो मखाना रायता बनाकर ट्राई कर सकते हैं। यह मिनटों में तैयार हो जाता है। हेल्दी और टेस्टी दोनों है मखाना रायता आपको गर्मियों में जरूर ट्राई करना चाहिए। यह शरीर को ठंडक भी दे सकता है।

Khabar Monkey

खाने का स्वाद बढ़ा देगा ठंडा-ठंडा मखाना रायता, बच्चों को भी आएगा पसंद, गर्मियों में जरूर करें ट्राई
खाने का स्वाद बढ़ा देगा ठंडा-ठंडा मखाना रायता, बच्चों को भी आएगा पसंद, गर्मियों में जरूर करें ट्राई

खास बात यह है कि इसे लंच, डिनर या पार्टी मेन्यू में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है। अगर आप भी रोज के बूंदी रायते से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार घर पर ठंडा-ठंडा मखाना रायता बनाकर देख सकते हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है।

भुना मखाना रायता (Roasted Makhana Raita)

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 कप मखाना
2 कप दही
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
काला नमक स्वादानुसार
साधारण नमक
बारीक कटा हरा धनिया
थोड़ा लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच घी

बनाने का तरीका

रायता बनाने के लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा घी गर्म करें। इसके बाद मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भून लें। गैस ऑफ कर दें। इसके बाद दही को अच्छी तरह फेंट लें। अब आपको इसमें नमक, काला नमक और भुना जीरा मिलाना है।अब भुने हुए मखाने डाल दें। इसके बाद ऊपर से हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर सर्व करें। सर्व करने से ठीक पहले मखाने डालें, इससे वे ज्यादा कुरकुरे रह सकते हैं।

पुदीना मखाना रायता बनाने की विधि (Mint Makhana Raita)

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 कप मखाना
2 कप दही
2 बड़ा चम्मच पुदीना पत्ती
1 हरी मिर्च
आधा छोटा चम्मच काला नमक
भुना जीरा पाउडर
थोड़ा चाट मसाला
1 छोटा चम्मच तेल या घी

बनाने का तरीका

पुदीना मखाना रायता बनाने के लिए आपको सबसे पहले मखानों को हल्का भून लेना है। फिर पुदीना और हरी मिर्च को बारीक पीस लें। इसके बाद दही को फेंटकर उसमें पुदीना पेस्ट मिला दें। फिर इसमें नमक, चाट मसाला और भुना जीरा डालना है। आखिर में मखाने मिलाकर ठंडा सर्व करें।

Leave a Reply