बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
खाने का तेल बढ़ाएगा सरकार का बिल, तिजोरी से खर्च होंगे ₹1.75 लाख करोड़​ | मध्यप्रदेश को मिलेगा नया मुख्य सचिव: CS अनुराग जैन नीति आयोग के CEO नियुक्त, 30 सितंबर को होंगे CS के पद से रिटायर​ | सांप से डसवाकर पति का कत्लः 20 लाख का बीमा ही नहीं, करोडों की संपत्ति भी थी पीछे-कारण उडा देंखे होश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

क्रेटा के बाद हुंडई लाएगी 3 नई SUVs, टाटा-महिंद्रा को मिलेगी कड़ी टक्कर, फीचर्स होंगे ज्यादा एडवांस​

भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को और दमदार बनाने के लिए हुंडई अब अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार क्रेटा के बाद अब और नई 3 एसयूवी लॉन्च करने वाली है. कंपनी के प्लानिंग की बात करें तो लगभग 26 कार लॉन्च करेगी 2030 तक. चलिए आपको बताते हैं कंपनी आने वाले समय में कौन […]

भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को और दमदार बनाने के लिए हुंडई अब अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार क्रेटा के बाद अब और नई 3 एसयूवी लॉन्च करने वाली है. कंपनी के प्लानिंग की बात करें तो लगभग 26 कार लॉन्च करेगी 2030 तक. चलिए आपको बताते हैं कंपनी आने वाले समय में कौन सी 3 गाड़ियां लॉन्च करने वाली है.

एचई1आई

की आने वाली सब4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी का कोडनेम है, जिसे विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस इलेक्ट्रिक वाहन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. यह सब4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा XUV 3XO ईवी जैसी कारों को टक्कर देगी.

इस इलेक्ट्रिक कार की खासियत यह है कि यह भारत के लिए हुंडई का पहला स्पेश्ल और पूरी तरह से स्थानीय स्तर पर बनी इलेक्ट्रिक कार होगी. हुंडई के अधिकांश मॉडलों की तरह, इस इलेक्ट्रिक वाहन में भी लेवल 2 ADAS और अन्य प्रीमियम फीचर्स होने की उम्मीद है।.यह EGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा और इसमें दो बैटरी पैक ऑप्सन मिलने की उम्मीद है: एक 42 kWh यूनिट और एक 49 kWh यूनिट. दोनों वेरिएंट से 300 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है. इस इलेक्ट्रिक कार को 2026 के आखिरी या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना है.

बी4सीआई

इस लिस्ट में नेक्सट बेयोन पर बेस्ड मॉडल है, जिसे वेन्यू और क्रेटा के बीच रखा जाएगा. यह मिडसाइज़ एसयूवी हुंडई बेयोन क्रॉसओवर पर बेस्ड है और अभी के समय में इसे कोडनेम B4Ci से जाना जाता है.हुंडई इस एसयूवी को नए 1.2लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी जो हाइब्रिड तकनीक के लिए तैयार होगा. हालांकि, हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि हुंडई इस एसयूवी के साथ हाइब्रिड या डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं देगी.

इसके बजाय, इसमें वही 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जो मैनुअल और आईवीटी ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा. इसी इंजन में फैक्ट्रीफिटेड सीएनजी ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है, जो केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध होगा.यह हुंडई की 4 मीटर से अधिक लंबाई वाली पहली एसयूवी हो सकती है जिसमें सीएनजी का ऑप्शन उपलब्ध होगा. सीएनजी टैंक लगभग वाहन के नीचे लगाया जाएगा. इस सेगमेंट की अधिकांश हुंडई कारों की तरह, इस एसयूवी में भी कई प्रीमियम फीचर्स होने की उम्मीद है. इसे इस साल सितंबर में लॉन्च किए जाने की संभावना है.

नया क्रेटा

यह हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है. नेक्सट जनरेशन की हुंडई क्रेटा का भारत में रोड टेस्ट चल रहा है और इसके अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है.इस एसयूवी को बिल्कुल नया डिज़ाइन, नया केबिन और कई नए फीचर्स मिलेंगे. उम्मीद है कि यह एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे हुंडई को 5स्टार क्रैशटेस्ट रेटिंग हासिल करने में मदद मिलेगी.

क्रेटा में पहले की तरह ही टर्बोपेट्रोल, टर्बोडीजल और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के ऑप्शन उपलब्ध रहेंगे, साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी मिलेंगे. उम्मीद है कि यह हाइब्रिड इंजन लगभग क्रेटा और हुंडई के अन्य मॉडलों में डीजल इंजन की जगह लेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY