SportsViral

क्रिकेट इतिहास में पहली बार जिम्बाब्वे का दौरा करेगी साउथ अफ्रीकी महिला टीम, T20 WC के बाद खेली जाएगी ये सीरीज

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम पहली बार जिम्बाब्वे के ऐतिहासिक दौरे पर जाने के लिए तैयार है। यह सीरीज इस साल के सितंबर में खेली जाएगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों टीमों के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में सितंबर 2026 में पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) सीरीज खेली जाएगी। बता दें कि सीनियर लेवल पर दोनों टीमों के बीच मई 2017 में साउथ अफ्रीका में चतुष्कोणीय (quadrangular) सीरीज खेली गई थी। साउथ अफ्रीका महिला और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच ये पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी।

क्रिकेट इतिहास में पहली बार जिम्बाब्वे का दौरा करेगी साउथ अफ्रीकी महिला टीम, T20 WC के बाद खेली जाएगी ये सीरीज
क्रिकेट इतिहास में पहली बार जिम्बाब्वे का दौरा करेगी साउथ अफ्रीकी महिला टीम, T20 WC के बाद खेली जाएगी ये सीरीज

टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई जिम्बाब्वे महिला टीम

जिम्बाब्वे की महिला टीम ने आखिरी बार सितंबर-अक्टूबर 2025 में अपने घर पर द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। पिछले साल उन्होंने यूएई (UAE) महिला टीम की मेजबानी की थी। इसके बाद जिम्बाब्वे ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का दौरा किया। हालांकि, इस साल की शुरुआत में नेपाल में खेले गए ग्लोबल महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जिम्बाब्वे की महिला टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जिसके कारण वे अगले महीने इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे।

साउथ अफ्रीका सीरीज को लेकर जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी ने साउथ अफ्रीका सीरीज को लेकर कहा कि एक ऐतिहासिक और रोमांचक सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में साउथ अफ्रीका महिला टीम का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। अफ्रीकी टीम वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है और यह दौरा हमारे खिलाड़ियों को अपनी घरेलू परिस्थितियों में एक बेहतरीन टीम के खिलाफ खुद को परखने का एक शानदार मौका देगा। इसके सीरीज से हमें महिला क्रिकेट में लगातार निवेश करने और हमारे खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अधिक मौका मिलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप पर है जिम्बाब्वे का फोकस

साउथ अफ्रीका टीम की बात करें तो उनका पहला फोकस इस वक्त 12 जून से शुरू हो रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पर है। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका का पहला मैच 13 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम के रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो उन्होंने इस ICC टूर्नामेंट में अभी तक 39 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 18 में जीत मिली है और 21 में हार का सामना करना पड़ा है। अफ्रीकी महिला टीम दो बार (2023, 2024) फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

Khabar Monkey

जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका 5 T20I मैचों का शेड्यूल

  • पहला T20I – 11 सितंबर, 2026 (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)
  • दूसरा T20I – 13 सितंबर, 2026 (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)
  • तीसरा T20I – 15 सितंबर, 2026 (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)
  • चौथा T20I – 17 सितंबर, 2026 (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)
  • पांचवां T20I – 19 सितंबर, 2026 (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो)

यह भी पढ़ें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply