गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला​ | Goa में होगी IPL 2027 Auction, तीन साल बाद भारत लौटेगा खिलाड़ियों का बाजार​ | Photos: एक दो नहीं, पूरे 14 आईलैंड पर बसा है ये शहर, खूबसूरती देखते रह जाएंगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या 6 घंटे की नींद काफी है? उम्र के हिसाब से किसे कितनी देर सोना चाहिए?​

क्या 6 घंटे की नींद आपके लिए काफी है? ज्यादातर वयस्कों के लिए रोजाना 6 घंटे की नींद कम मानी जाती है. हमारे शरीर को नींद के दौरान आराम करने के साथ साथ दिमाग और शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाएं ठीक करने का समय मिलता है. इसलिए सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि आप […]

क्या 6 घंटे की नींद आपके लिए काफी है? ज्यादातर वयस्कों के लिए रोजाना 6 घंटे की नींद कम मानी जाती है. हमारे शरीर को नींद के दौरान आराम करने के साथ साथ दिमाग और शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाएं ठीक करने का समय मिलता है. इसलिए सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि आप सो तो रहे हैं, बल्कि यह भी देखना जरूरी है कि आप कितनी देर और कितनी अच्छी नींद ले रहे हैं.

डॉक्टर गोपाल जी शर्मा का कहना है कि उम्र के साथ नींद की जरूरत बदलती है. नवजात बच्चों को सबसे ज्यादा नींद की जरूरत होती है, क्योंकि इस उम्र में शरीर और दिमाग तेजी से विकसित हो रहे होते हैं. उन्हें आमतौर पर 14 से 17 घंटे सोना चाहिए.

4 से 11 महीने के बच्चों को 12 से 15 घंटे, जबकि 1 से 2 साल के बच्चों को 11 से 14 घंटे की नींद चाहिए. 3 से 5 साल के बच्चों को 10 से 13 घंटे और 6 से 12 साल के बच्चों को 9 से 12 घंटे सोना चाहिए.

13 से 17 साल के टीनएजर्स को 8 से 10 घंटे की नींद जरूरी है. वहीं 18 से 64 साल के वयस्कों को कम से कम 7 घंटे सोना चाहिए. 65 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 7 से 8 घंटे
की नींद पर्याप्त मानी जाती है.

डॉक्टर कहते हैं कि इसलिए अगर कोई वयस्क रोजाना सिर्फ 6 घंटे सो रहा है, तो लंबे समय तक इसे सामान्य मानना ठीक नहीं है. कम नींद से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान लगाने में परेशानी और काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है. हालांकि, सिर्फ घंटे पूरे करना ही काफी नहीं है.

अगर आप 7 से 8 घंटे सोने के बाद भी लगातार थके रहते हैं, बार बार नींद खुलती है या सुबह उठकर तरोताजा महसूस नहीं करते, तो नींद की क्वालिटी या किसी दूसरी समस्या की जांच के लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY