भारत में फुटबॉल फैंस के लिए बुरी खबर हो सकती है. FIFA World Cup 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन अभी तक भारत में इसके प्रसारण (टेलीकास्ट) को लेकर कोई पक्का समझौता नहीं हो पाया है. इसकी वजह यह है कि FIFA और JioHotstar के बीच डील फाइनल नहीं हो सकी है.
Khabar Monkey

क्या हुआ बातचीत में?
रिपोर्ट के मुताबिक, JioHotstar ने वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए करीब 20 मिलियन डॉलर की पेशकश की, जो FIFA की मांग से काफी कम है. FIFA करीब 100 मिलियन डॉलर चाहता है, इसलिए बात नहीं बन पाई. Sony ने भी बातचीत की, लेकिन उन्होंने भी ऑफर देने से मना कर दिया.
पहले कितने में हुआ था सौदा?
2022 के कतर वर्ल्ड कप के लिए Jio Cinema ने करीब 60 मिलियन डॉलर में राइट्स खरीदे थे. इस बार भी FIFA इसी के आसपास की रकम चाहता है, लेकिन कंपनियां इतना खर्च करने को तैयार नहीं दिख रही हैं.
भारत में क्यों मुश्किल है डील?
इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. मैच अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होंगे, जिससे भारत में देर रात प्रसारण होगा. विज्ञापन बाजार में सुस्ती, भारत में फुटबॉल अभी भी सीमित दर्शकों का खेल माना जाता है. इसी कारण कंपनियां ज्यादा पैसा लगाने से बच रही हैं.
चीन में भी वही हाल
सिर्फ भारत ही नहीं, चीन में भी अभी तक वर्ल्ड कप के लिए कोई ब्रॉडकास्ट डील फाइनल नहीं हुई है. पहले वहां CCTV पहले से ही राइट्स खरीद लेता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.
आगे क्या?
FIFA का कहना है कि भारत और चीन दोनों जगह बातचीत अभी जारी है. दुनियाभर के 175 से ज्यादा देशों में ब्रॉडकास्ट डील हो चुकी है. टूर्नामेंट 11 जून से शुरू होना है, ऐसे में आने वाले दिनों में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है.





