HealthViral

क्या ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से बिगड़ सकती है आंतों की सेहत?

क्या ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से बिगड़ सकती है आंतों की सेहत?

एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरिया से होने वाले कई संक्रमणों के इलाज में अहम भूमिका निभाती हैं. डॉक्टर की सलाह पर सही तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर ये दवाएं काफी प्रभावी मानी जाती हैं. हालांकि कई बार लोग बिना जरूरत या बार-बार एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल कर लेते हैं. इन दवाओं का अधिक उपयोग शरीर के अन्य हिस्सों, खासकर आंतों की सेहत को प्रभावित कर सकता है. आंतों में लाखों अच्छे और बुरे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन और स्वास्थ्य के कई जरूरी कार्यों में मदद करते हैं. एंटीबायोटिक दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल आंतों को प्रभावित कर सकता है.

Khabar Monkey

क्या ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से बिगड़ सकती है आंतों की सेहत?
क्या ज्यादा एंटीबायोटिक लेने से बिगड़ सकती है आंतों की सेहत?

की सेहत का संबंध केवल पाचन से ही नहीं, बल्कि शरीर की कई अन्य प्रक्रियाओं से भी माना जाता है. गट माइक्रोबायोम यानी आंतों में मौजूद सूक्ष्म जीवों का संतुलन शरीर के सामान्य कामकाज में मदद करता है. जब यह संतुलन प्रभावित होता है, तो पाचन से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं. हालांकि एंटीबायोटिक दवाएं संक्रमण के इलाज के लिए जरूरी होती हैं, लेकिन इनका उपयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये दवाएं आंतों पर किस तरह असर डाल सकती हैं और इनके उपयोग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

एंटीबायोटिक दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल कैसे आंतों को प्रभावित कर सकता है?

के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाओं का काम संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करना होता है. हालांकि कई मामलों में ये दवाएं आंतों में मौजूद कुछ लाभकारी बैक्टीरिया को भी प्रभावित कर सकती हैं. इससे गट माइक्रोबायोम का संतुलन बिगड़ सकता है, जिसे इंटेस्टाइनल डिस्बायोसिस कहा जाता है.

जब आंतों में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन प्रभावित होता है, तो पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है. यही कारण है कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर और डॉक्टर की सलाह के अनुसार करने की सलाह दी जाती है. हर व्यक्ति में इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है. इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार या लंबे समय तक एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से बचना चाहिए.

आंतों के बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने पर कौन से संकेत दिख सकते हैं?

आंतों के बैक्टीरिया का संतुलन प्रभावित होने पर कुछ लोगों में पेट फूलना, गैस बनना, दस्त, कब्ज या पेट में असहजता जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं. इसके अलावा कुछ मामलों में भूख में बदलाव या पाचन संबंधी अन्य परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं.

हालांकि ये लक्षण केवल बैक्टीरिया के असंतुलन के कारण ही हों, ऐसा जरूरी नहीं है. अगर ऐसी समस्याएं लंबे समय तक बनी रहें या बार-बार हों, तो डॉक्टर से सलाह लेकर जांच करानी चाहिए.

एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

एंटीबायोटिक दवाएं हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार लें और दवा का पूरा कोर्स जरूर पूरा करें. बीच में अपनी मर्जी से दवा बंद न करें.

इसके अलावा संतुलित डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं और पाचन की सेहत का ध्यान रखें. अगर दवा लेने के दौरान कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. सही तरीके से एंटीबायोटिक का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply