Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
क्या एक बार विटामिन डी कम हुआ तो रोज धूप में रहने से बढ़ जाता है? – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
HealthViral

क्या एक बार विटामिन डी कम हुआ तो रोज धूप में रहने से बढ़ जाता है?

विटामिन डी शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. आजकल लाइफस्टाइल में बदलाव, घर के अंदर ज्यादा समय बिताना और धूप से दूरी बनाए रखने के कारण कई लोगों में इसकी कमी देखने को मिल रही है. विटामिन डी की कमी के पीछे गलत खानपान, पर्याप्त पोषण न मिलना और शरीर में इसके एब्जॉर्पशन से जुड़ी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं.

क्या एक बार विटामिन डी कम हुआ तो रोज धूप में रहने से बढ़ जाता है?
क्या एक बार विटामिन डी कम हुआ तो रोज धूप में रहने से बढ़ जाता है?

कई बार लोग इसकी कमी को हल्के में लेते हैं, लेकिन समय के साथ यह शरीर पर असर डाल सकती है. , कमजोरी और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं. ऐसे में लोग अक्सर आसान उपाय ढूंढते हैं और धूप में बैठना एक सामान्य विकल्प माना जाता है. लेकिन यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति की जरूरत और शरीर की स्थिति अलग होती है. इसलिए बिना सही जानकारी के किसी एक उपाय पर निर्भर रहना सही नहीं होता. इस विषय को सही तरीके से समझना जरूरी है, ताकि समय रहते सही कदम उठाए जा सकें.

क्या सिर्फ धूप से विटामिन डी पूरा हो सकता है?

लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर एचओडी डॉ. एल.एच. घोटेकर बताते हैं कि धूप विटामिन डी का एक प्रमुख सोर्स माना जाता है, लेकिन यह हर स्थिति में पर्याप्त नहीं होता. कई बार लोग नियमित रूप से धूप में रहने के बावजूद भी इसकी कमी से जूझते हैं. इसके पीछे कारण हो सकते हैं जैसे शरीर में विटामिन डी का सही तरीके से एब्जॉर्पशन न होना, त्वचा का प्रकार, उम्र या धूप में बिताया गया समय.

इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति ज्यादा समय घर के अंदर रहता है या धूप में सही समय पर नहीं जाता, तो इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता. सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल, प्रदूषण और मौसम भी इसके असर को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए केवल धूप पर निर्भर रहना हर किसी के लिए पर्याप्त नहीं होता और अन्य उपायों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है.

विटामिन डी बढ़ाने के लिए क्या करें?

विटामिन डी बढ़ाने के लिए संतुलित डाइट लेना जरूरी है. अपने खाने में दूध, दही, अंडा, मछली और फोर्टिफाइड फूड्स शामिल करें. इसके साथ ही, डॉक्टर की सलाह के अनुसार सप्लीमेंट्स लेना भी मददगार हो सकता है.

नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना भी शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है. समय-समय पर जांच करवाना भी जरूरी है, ताकि इसकी कमी का सही आकलन किया जा सके.

ये भी जरूरी

विटामिन डी की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हड्डियों और मांसपेशियों को कमजोर कर सकती है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. इसके अलावा, अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करना जैसे संतुलित डाइट और नियमित जांच, लंबे समय तक सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply