बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ये हरकत पूरी तरह कोर्ट की अवमानना… तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर इलाहाबाद HC सख्त, एक्शन की तैयारी​ | इस टू-व्हीलर कंपनी के मुनाफे में 50 फीसदी का इजाफा, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड​ | ‘बहनजी, आप मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं’, आकाश आनंद ने सुनाया मायावती से बातचीत का किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कौन सा तोप खड़ा कर लिया…वाराणसी MLC चुनाव में सपा की जीत पर ओपी राजभर ने कसा तंज​

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के जीतने पर यूपी सरकार के मंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि कौन सा तोप खड़ा कर लिया. उन्होंने कहा, ‘जनता का जनादेश है, जो पढ़ेलिखे लोगों का जनादेश है. जो जनादेश […]

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के जीतने पर यूपी सरकार के मंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि कौन सा तोप खड़ा कर लिया. उन्होंने कहा, ‘जनता का जनादेश है, जो पढ़ेलिखे लोगों का जनादेश है. जो जनादेश आ रहा है, उसका हम स्वागत करते हैं. पढ़ेलिखे लोगों ने वोट दिया है. ये पढ़ेलिखे लोगों का वोट है, आम जनता का नहीं है’. दरअसल, वाराणसी शिक्षक सीट से सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद मिश्रा को हराया है.

एमएलसी चुनाव 2027 यूपी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अभी बाईइलेक्शन की घोषणा हो जाएगी तो आप लोग कहेंगे कि सेमीफाइनल है. ऐसा कुछ नहीं है. जनता के चुनाव से और पढ़ेलिखे लोगों के चुनाव से देखिएगा, यही पढ़ेलिखे लोग विधानसभा चुनाव में वोट देने नहीं जाएंगे. वहीं आम मतदाता बूथ पर दिखेगा. प्रदेश और देश का यहीं इतिहास है.

सोनिया गांधी पर बोला हमला

वहीं, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी ओपी राजभर ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, पिछड़ों का हक लूटा, मुसलमानों का हक लूटा, अब क्या लूटने की तैयारी हो रही है. कोई भी अपनी किताब लिख कर प्रकाशित कर सकता है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है.

दरअसल, सोनिया गांधी बीते मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर लिखा था कि जब यह किताब आएगी, तो हंगामा होना तय है. आखिर, इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी ‘कहानी’ सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है. यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाली है.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

टाटा संस विवाद पर राहुल गांधी के बयान पर भी ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो हमेशा भारत के खिलाफ रहते हैं. हमेशा संवैधानिक जो संस्थाएं हैं, उसके खिलाफ रहते हैं. उनके बयान को कोई नोटिस में अब नहीं लेता है. दरअसल, राहुल गांधी ने बयान दिया है कि टाटा को आपराधिक रूप से नष्ट किया जा रहा है, भारतीय व्यापार मोदी और शाह का खिलौना नहीं हैं.

रिपोर्ट: मुकेश

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY