Ranveer Allahbadia and Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के साथ वापस आ गए हैं. ये वापसी ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ विवाद के कई महीनों बाद हुई है, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया भी शामिल थे. इस विवाद की शुरुआत समय के उस सवाल से हुई थी जिसमें उन्होंने ‘माता-पिता को लेकर एक आपत्तिजनक सवाल पूछा था. इस सवाल पर पूरे देश में जबरदस्त विरोध हुआ था और कई FIR भी दर्ज की गई थीं. इस विवाद के बाद समय रैना ने एक बार फिर स्टैंडअप कॉमेडी में वापसी कर ली है. इस शो में समय ने रणवीर पर कई तंज कसे और कहा कि इस विवाद ने उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाला था. अब रणवीर ने हाल ही के एक एपिसोड में समय के बयान पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है.

पिछले साल इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना ने फिर से ‘समय रैना-स्टिल अलाइव’ शो से स्टैंड अप कॉमेडी में वापसी की है. उन्होंने इस शो में रणवीर अलाहाबादिया के अश्लील सवाल और शो पर हुए विवाद पर रिएक्ट किया है. अब रणवीर अल्लाहबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के ‘स्टिल अलाइव’ स्पेशल में किए गए कमेंट का जवाब दिया. बीते दिनों पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसा कुछ कह डाला जो काफी चर्चा बटोर रहा है.
रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया जवाब
शनिवार, 11 अप्रैल को रणवीर अल्लाहबादिया को पैपराजी ने स्पॉट किया. पैप्स से बातचीत के दौरान रणवीर ने कहा, “हम दोनों का समय चल रहा है…” बाद में जब समय रैना का जिक्र हुआ तो उन्होंने मजाकिया ढंग से जवाब दिया, “समय…कौन समय? क्या समय? हमारा समय. ये हमारा समय है, मेरा समय अब है.”
रणवीर अल्लाहबादिया के इस वीडियो पर लोग तमाम तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ” समय रैना को रोस्ट कर दिया इंडायरेक्टली.” आपको बता दें कि ‘समय रैना-स्टिल अलाइव’ शो फिलहाल एक ही एपिसोड का था, जिसमें समय ने बताया कि वो जल्द ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ जल्द ही लेकर आने वाले हैं. उन्होंने ये भी साफ किया कि सीजन 2 को वे और भी वाइल्ड अंदाज में लाना चाहते हैं.





