बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
तुला राशि में बनेगा Laxmi Narayan Yog, 26 सितंबर से इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा​ | BJP Media Team: आशीष उषा अग्रवाल बने बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, बृजगोपाल लोया को MP बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी​ | मेटाबॉलिक सिंड्रोम क्या होता है? 7 शुरुआती संकेत जो लोग नजरअंदाज कर देते हैं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

को-स्टार संग बप्पा के दर पर पहुंचे Govind, इधर बहू Kashmera Shah ने सुनाई खरी-खोटी और पत्नी ने कह दिया ‘धोखेबाज’​

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा हाल ही में मुंबई में ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने पहुंचे, जिसके बाद से वे लगातार चर्चा में हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की कोस्टार कोमल रानी स्वर्णकार भी नजर आईं। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही इनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। अब […]

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा हाल ही में मुंबई में ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने पहुंचे, जिसके बाद से वे लगातार चर्चा में हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की कोस्टार कोमल रानी स्वर्णकार भी नजर आईं। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही इनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। अब इस बीच गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह और पत्नी सुनीता आहूजा की बातों ने इस पूरे मामले को और गरमा दिया है।

कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

गोविंदा और कोमल रानी के साथ दिखने के ठीक एक दिन बाद कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर बिना नाम लिए एक कड़ा पोस्ट लिखा। कश्मीरा ने कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग ‘एक अनजान महिला’ को इतना बढ़ाचढ़ाकर दिखा रहे हैं और उसके बारे में लिख रहे हैं। घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद कीजिए। ऐसे मर्दों को सिर पर बैठाना छोड़िए जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर आगे बढ़ने का सपना देखने वाली कम उम्र की लड़कियों के पीछे भागते हैं। बेहद घटिया। हमारे समाज से बेहतर समझ और सही सोच की उम्मीद है। मेहरबानी करके इस तमाशे को रोकिए।”

हैरानी की बात यह रही कि कश्मीरा के पति और गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

पत्नी सुनीता आहूजा की बात भी हुई वायरल

वहीं दूसरी तरफ, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। जब वहां मौजूद कैमरामैन ने उनसे बात की, तो उन्होंने इंसानों पर तंज कसते हुए कहा, “जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं।” उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी, तलाक की अर्जी और दूसरी शादी की चर्चा

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 39 साल हो चुके हैं। दोनों ने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं।

खबरों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में दोनों ने अलग होने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी, लेकिन हाल ही में सुनीता ने यह केस वापस ले लिया। सुनीता का कहना था कि जब उन्हें पता चला कि गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी से शादी की तैयारी कर रहे हैं, तब उन्होंने यह अर्जी वापस ली। हालांकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन सभी बातों को गलत बताया और साफ कहा कि दूसरी शादी की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY