HealthViral

कॉलेज से लेकर आउटिंग तक, गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये 4 वेस्टर्न ड्रेस

कॉलेज से लेकर आउटिंग तक, गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये 4 वेस्टर्न ड्रेस

Summer Fashion: गर्मियों में महिलाएं ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हों। कॉलेज, ऑफिस, आउटिंग या डे ट्रिप के लिए अक्सर महिलाएं ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती हैं जो ट्रेंडी और कूल लुक दें। ऐसे में वेस्टर्न ड्रेस एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। समर सीजन में हल्के फैब्रिक और स्टाइलिश डिजाइन वाली ड्रेस ने सिर्फ गर्मी में राहत देती है बल्कि पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करती है।

कॉलेज से लेकर आउटिंग तक, गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये 4 वेस्टर्न ड्रेस
कॉलेज से लेकर आउटिंग तक, गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये 4 वेस्टर्न ड्रेस

कॉलेज हो या आउटिंग अगर आप स्टाइलिश और कंफर्ट चाहती हैं तो अपने वार्डरोब में कुछ वेस्टर्न ड्रेस शामिल कर सकती हैं, जो हर जगह आसानी से पहनी जा सके। आज हम आपको ऐसी ही कुछ वेस्टर्न ड्रेस के बारे में बताएंगे।

फ्लोरल मिडी ड्रेस

इस मौसम में फ्लोरल प्रिंट ड्रेस हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। कॉलेज, कैफे और दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए इस तरह की ड्रेस को चूज किया जा सकता है। इसे स्नीकर्स या सैंडल के साथ कैरी करें जो कूल और फ्रेश लुक देगा। कॉटन फैब्रिक में भी आप इस तरह की ड्रेस वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

को-ओर्ड सेट

आजकल को-ओर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। पेस्टल कलर और फ्लोरल डिजाइन के को-ओर्ड सेट महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। खासतौर पर गर्मी में इन्हें कैरी करना आसान और आरामदायक होता है। इसके साथ आप लाइट ज्वेलरी और स्नीकर्स को कैरी कर सकती हैं।

मैक्सी ड्रेस

गर्मियों के समय स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो मैक्सी ड्रेस एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। बीच, ट्रैवलिंग, आउटिंग और फैमिली गेट-टू-गेदर के लिए मैक्सी ड्रेस बहुत खूबसूरत और कूल लुक देंगी। इसके साथ हल्की ज्वेलरी और स्लिंग बैग लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा। इस ड्रेस की खासियत है कि यह हर बॉडी टाइप पर आसानी से सूट कर जाती है। अगर आप कंफर्ट और फैशन दोनों चाहती हैं तो वार्डरोब में एक मैक्सी ड्रेस जरूर शामिल करें।

जंपसूट

गर्मियों के समय कॉलेज से लेकर आउटिंग तक आप जंपसूट को कहीं भी कैरी कर सकती हैं। हल्के फैब्रिक और कंफर्टेबल लुक के लिए इस तरह की ड्रेस चुनना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। इन्हें स्टाइल करना काफी आसान है। पेस्टल कलर और फ्लोरल डिजाइन के जंपसूट कूल और ट्रेंडी लुक देंगे।

Khabar Monkey

गर्मी में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ आरामदायक कपड़े भी जरूरी होते हैं। इसलिए किसी भी आउटफिट को वार्डरोब में शामिल करने से पहले सही फैब्रिक चुनें। हल्के और आरामदायक कपड़े गर्मी से राहत देने के साथ आपके लुक को भी स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट बनाते हैं।

Leave a Reply