Overripe Banana Uses: घर पर जब भी केले आते हैं तो एक या दो दिन तक उन्हें खूब खाया जाता है, लेकिन जब वह हल्के काले पड़ने लगते हैं या ज्यादा पक जाते हैं तो उन्हें कोई खाना पसंद नहीं करता है। ऐसे में कुछ दिनों बाद इन केलों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है या किसी जानवर को खिला दिया जाता है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो रुकिए। आज हम आपको पके हुए केलों को इस्तेमाल करने के कुछ नए तरीके बताएंगे। जिसकी मदद से घर के कई कामों को आसान बनाया जा सकता है और केलों को फेंकने की जरूरत भी नहीं होगी।

खाने की डिश में इस्तेमाल
पके हुए केले का इस्तेमाल कई स्वादिष्ट और हेल्दी चीजों को बनाने में किया जा सकता है। अगर इन्हें आप ऐसे नहीं खाना चाहते हैं तो मैश करके स्मूदी, मिल्कशेक, पैनकेक या केक में मिलाया जा सकता है। इसके अलावा आप केले की ब्रेड और हेल्दी डेजर्ट बनाने में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। पके हुए केले में प्राकृतिक शुगर होती है जो खाने की चीजों में नेचुरल स्वीटनर का काम कर सकते हैं।
गार्डनिंग में इस्तेमाल करें
पके हुए केले और उनके छिलके गार्डनिंग के लिए बहुत ही उपयोगी माने जाते हैं। इनमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा भरपूर होती है जो पौधों को बढ़ने में मदद कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल आप नेचुरल खाद के रूप में कर सकती हैं। इसके छिलकों को काटकर पौधों की मिट्टी में मिलाएं जिससे इनकी ग्रोथ तेजी से होगी। केले का इस्तेमाल आप सीधे मिट्टी में दबाकर या पानी में मिलाकर फर्टिलाइजर के रूप में कर सकते हैं।
Khabar Monkey
स्किन केयर के लिए इस्तेमाल
विटामिन ए, बी, ई और पोटेशियम से भरपूर केले स्किन को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज, चमकदार और जवां बनाने में मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप फेस मास्क या स्क्रब में कर सकते हैं। पके हुए केले को स्किन केयर के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि स्किन के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको स्किन संबंधित कोई समस्या है तो इसे लगाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
काले पड़ चुके केलों का इस्तेमाल इन तरीकों से किया जा सकता है। अगली बार इन्हें फेंकने की जगह बेहतर कामों में इस्तेमाल करें। खाने की चीजों से लेकर गार्डनिंग तक ये कई तरह से फायदेमंद होते हैं।












