बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चीन का स्पेस स्टेशन कितना बड़ा, यह ISS से कितना अलग? पाकिस्तान का पहला एस्ट्रोनॉट रवाना​ | Chirag Paswan और Aarushi Nishank के बीच क्या चल रहा है? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब​ | 14 साल पहले PMO का IAS बनकर की ठगी, जेल गया… बाहर आते ही बन बैठा फर्जी अफसर, कहानी ठग रामानुज गुर्जर की​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

कार से बोलकर करा सकेंगे हर काम! आपकी आवाज सुनकर AC से लेकर नेविगेशन और म्यूजिक तक संभालेगी गाड़ी​

कार ड्राइव करते समय AC में बदलाव करना हो, म्यूजिक सुनना हो या किसी नई जगह का रास्ता खोजना हो, इन कामों के लिए के लिए अभी आपको डैशबोर्ड की स्क्रीन को टच करने की जरूर होती है. लेकिन बहुत ही जल्दी यह तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है! आने वाले समय में आपकी […]

कार ड्राइव करते समय AC में बदलाव करना हो, म्यूजिक सुनना हो या किसी नई जगह का रास्ता खोजना हो, इन कामों के लिए के लिए अभी आपको डैशबोर्ड की स्क्रीन को टच करने की जरूर होती है. लेकिन बहुत ही जल्दी यह तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है! आने वाले समय में आपकी कार सिर्फ आपकी आवाज सुनकर इन सभी कामों को पूरा कर देगी. कार बनाने वाली कंपनियां अब कारों में Conversational AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे कार नार्मल बोलचाल की भाषा को समझकर जवाब दे सकेगी और बोलने के अनुसार ही काम कर सकेगी. महिंद्रा से लेकर BMW, Tesla और Volvo तक इस तकनीक पर काम कर रही हैं.

एक समय था जब के डैशबोर्ड के पास बहुत सारे बटन होते थे, फिर स्क्रीन आ गई, स्क्रीन पर टच करके आप म्यूजिक से लेकर एसी को कंट्रोल कर सकते हैं. अब इसी से आगे की टेक्नोलॉजी आ रही है, जिसमें आप बोलकर ही काम करा सकेंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपको आगरा ताज महल देखने जाना है, तो आपको कहना होगा, ताज महल, आगरा जाने का सबसे तेज रास्ता बताओ या आसपास कोई EV चार्जिंग स्टेशन खोजो. सिर्फ यही नहीं रास्ते में अच्छा रेस्टोरेंट खोजने, AC का टेंपरेचर बदलने और डैशबोर्ड पर दिखने वाली किसी अलर्ट के बारे में जानकारी लेने जैसे काम भी बोलकर भी किए जा सकेंगे. इस तकनीक में कार आपकी नार्मल भाषा में कही गई बात को समझकर रिप्लाई करेगी.

महिंद्रा ने शुरू की इस तकनीक की पहल

भारत में इस दिशा में कदम महिंद्रा ने बढ़ा दिया है. महिंद्रा ने अपनी BE 6 SPORTEQ इलेक्ट्रिक SUV सीरीज में Google Cloud के साथ मिलकर conversational AI टेक्नोलॉजी को शामिल कर दिया है. महिंद्रा का दावा है कि वह इस तरह की तकनीक देने वाली भारत की पहली कार बनाने वाली कंपनी है. यह सिस्टम कंपनी के MAIA यानी Mahindra Artificial Intelligence Architecture प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसमें Google के Gemini Enterprise लैंग्वेज मॉडल का प्रयोग किया गया है.

इसकी खास बात यह है कि कार सिर्फ एक फिक्स कमांड पर काम नहीं करेगी. जैसे अगर ड्राइवर कहता है कि कार के अंदर थोड़ी ठंड है, तो सिस्टम परिस्थिति के हिसाब से AC का टेंपरेटर खुद ही बदल सकता है यानी हर बार बटन से आपको सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं होगी.

BMW, Tesla और Volvo भी रेस में शामिल

इस टेक्नोलॉजी को अपनाने में दूसरी कंपनियां भी शामिल हैं. BMW अपने Intelligent Personal Assistant को Amazon की Alexa+ AI टेक्नोलॉजी से जोड़ रही है. BMW iX3 इस सुविधा से लैस होने वाला पहला मॉडल होगा. लेकिन अभी यह अंग्रेजी और जर्मन भाषा को सपोर्ट करेगा. वहीं Tesla ने जापान में अपने कुछ समर्थित वाहनों के लिए Grok AI असिस्टेंट भी पेश कर दिया है. इसे जुलाई में ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया गया.

Volvo भी को अपनी उन कारों में लाने की तैयारी कर रही है, जिनमें Google की सर्विस पहले से ही मौजूद है. आने वाली EX60 में भी यह सुविधा मिल सकती है. इसकी सहायता से ड्राइवर मैसेज तैयार करने, ट्रांसलेट करने और कार के मैनुअल से जुड़े सवाल पूछने जैसे काम कर सकेंगे. Honda और Acura भी Google के सॉफ्टवेयर वाली कारों में जेमिनी फीचर दे रही है. दूसरी ओर MercedesBenz, Liquid AI के साथ मिलकर कारों में बातचीत करने वाले AI सिस्टम पर काम कर रही है. इसका इस्तेमाल AC, हीटिंग और इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स में किया जा सकता है.

क्या कार आपकी हर बात सुनेगी?

इस एडवांस टेक्नोलॉजी को लेकर एक सवाल लोगों के मन में प्राइवेसी को लेकर भी आ रहा है. कार में बैठे लोग नहीं चाहेंगे कि उनकी हर बातचीत पर AI रिप्लाई करने लगे. इसलिए इन सिस्टम को एक्टिव करने के लिए वेक वर्ड या स्टीयरिंग पर दिए गए वॉयस बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सिस्टम जरूरत पड़ने पर ही काम करेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY