HealthViral

कलाई वाली घड़ी के किनारों पर जमी काली मैल को साफ करने का तरीका, इस तरह आसानी से करें साफ

कलाई वाली घड़ी के किनारों पर जमी काली मैल को साफ करने का तरीका, इस तरह आसानी से करें साफ

घड़ी का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं। कई लोगों के पास तो घड़ियों का एक से बढ़कर एक महंगा कलेक्शन होता है। कलाई में पहने जाने वाली घड़ी न सिर्फ समय बताती है, बल्कि यह आपकी पर्सनालटी और फैशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। एक अच्छी और साफ-सुथरी घड़ी आपके पूरे लुक को आकर्षक बना सकती है। लेकिन, नियमित इस्तेमाल करने पर घड़ी पर धूल, पसीना और गंदगी जमने लगती है। धीरे-धीरे यह ये गंदगी इतनी ठोस हो जाती है कि इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। खासकर घड़ी के किनारों, स्ट्रैप और छोटे-छोटे हिस्सों में गंदगी ज्यादा होती है।

कलाई वाली घड़ी के किनारों पर जमी काली मैल को साफ करने का तरीका, इस तरह आसानी से करें साफ
कलाई वाली घड़ी के किनारों पर जमी काली मैल को साफ करने का तरीका, इस तरह आसानी से करें साफ

अधिकतर लोग इसे साफ करने के लिए घड़ी के दुकान पर जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही आसानी से घड़ी पर जमी गंदगी को साफ कर सकते हैं और इसे फिर से नया जैसा चमका सकते हैं। आइए जानते हैं:

यह जानना जरूरी

घड़ी को साफ करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी घड़ी वाटरप्रूफ है या नहीं। अगर घड़ी पूरी तरह वाटर-रेसिस्टेंट नहीं है, तो उसे पानी में डुबोने या अधिक गिला करने से बचना चाहिए। लैदर स्ट्रैप वाली घड़ी को भी पानी से साफ नहीं करना चाहिए।

पहला तरीका

घड़ी के किनारों पर गंदगी अधिक होती है, जो आसानी से नहीं निकलती है। इसे साफ करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। घड़ी के किनारों, बटन के आसपास और स्ट्रैप के जोड़ वाली जगह पर सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है। इसके लिए एक मुलायम टूथब्रश या छोटे सफाई ब्रश को हल्के हाथों से चलाकर धूल और कणों को साफ कर लें।

दूसरा तरीका

अब एक साफ और सूखे कपड़े की मदद से घड़ी के डायल, केस और स्ट्रैप को अच्छी तरह पोंछ लें।

दाग हटाने का तरीका

अगर घड़ी के किनारों पर चिकनाई या जिद्दी गंदगी जमा हो गई है, तो उसे साफ करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा माइल्ड लिक्विड साबुन मिला लें। इस घोल में ब्रश को हल्का डुबोकर किनारों की सफाई करें। सफाई के बाद सूखे कपड़े की मदद से इसे अच्छी तरह पोंछ दें। ध्यान रहे पानी अंदर नहीं जाना चाहिए।

Khabar Monkey

जहां ब्रश न पहुंचे, वहां ऐसे करें सफाई

घड़ी में ऐसे भी हिस्से होते हैं जहां ब्रश आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में आप कॉटन स्वैब (रुई वाली स्टिक) की मदद से इसकी सफाई कर सकते हैं। इसे हल्का सा गीला करके किनारों, बटन और स्ट्रैप के जोड़ों वाले हिस्सों को साफ करें। इससे महीन गंदगी भी आसानी से निकल सकती है। घड़ी की सफाई के बाद उसे तुरंत नहीं पहनना चाहिए। कुछ देर खुली हवा में रखें, ताकि नमी खत्म हो सके।

ध्यान रखें ये बातें

घड़ी को साफ करने के लिए कभी भी तेज केमिकल या ब्लीच का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही हार्ड ब्रश और खुरदुरे कपड़े से भी सफाई नहीं करनी चाहिए, इससे घड़ी के शीशे पर स्क्रैच पड़ सकता है।


Leave a Reply