HealthViral

कम देखभाल में भी गर्मी में तेजी बढ़ते हैं ये पौधे, बस इन बातों का रखें ध्यान

Summer Plants for Garden: गर्मियों में पड़ने वाली तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से पौधे अच्छी तरह नहीं बढ़ते या जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में घर, गार्डन या बालकनी में ऐसे पौधों को लगाना चाहिए जो कम देखभाल में तेजी से बढ़ते हों। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बताएंगे जो गर्मी में उगाए जा सकते हैं। हालांकि, पौधों की ग्रोथ के लिए इनकी सही देखभाल भी जरूरी है।

कम देखभाल में भी गर्मी में तेजी बढ़ते हैं ये पौधे, बस इन बातों का रखें ध्यान
कम देखभाल में भी गर्मी में तेजी बढ़ते हैं ये पौधे, बस इन बातों का रखें ध्यान

मूली

गर्मियों में मूली उगाना बहुत ही आसान होता है। इसके बीज जल्दी तैयार हो जाते हैं। गर्मियों के मौसम में यह करीब 30 से 45 दिनों में तैयार हो सकती है। इसे लगाकर आप घर पर अच्छी और ताजी मूली को सलाद के रूप में खा सकते हैं।

Khabar Monkey

पालक

गर्मियों में पालक उगाई जा सकती है। इसके बीज आमतौर पर 25 से 40 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं। जब बीज अंकुरित हो जाते हैं तो यह तेजी से बढ़ने लगते हैं। सही देखभाल की मदद से इसे आप 3 से 4 बार काट सकते हैं।

मनी प्लांट

गर्मियों में मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाले पौधों में शामिल है। इसे पानी या मिट्टी दोनों तरीकों से आसानी से उगाया जा सकता है। यह पौधा कम धूप और रखरखाव में भी आसानी से बढता है। इसे आप अपनी बालकनी या कमरे में खूबसूरती बढ़ाने के लिए रख सकते हैं।

एलोवेरा

कम देखभाल में एलोवेरा का पौधा घर या बालकनी में रखा जा सकता है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और यह तेजी से बढ़ता है। इसे गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। यह स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

टमाटर

किचन गार्डन में सब्जियां लगाने की सोच रहे हैं तो गर्मियों में टमाटर का पौधा लगाया जा सकता है। अन्य सब्जियों की तुलना में टमाटर कम समय में उग जाते हैं। खासकर गर्मियों में टमाटर के दाम बढ़ जाते हैं ऐसे में इसको गार्डन में लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

हरी मिर्च

अगर आपको ताजी हरी मिर्च पसंद है तो घर पर इस पौधे को लगाया जा सकता है। हालांकि इसे उगाने के लिए सही देखभाल की जरूरत होती है जिससे ये अच्छी फसल देते हैं। इसे आप किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में पौधों को सुबह और शाम के समय पानी देना सही माना जाता है। तेज धूप में पानी देने से पौधे जल्दी सूख सकते हैं। इसके अलावा समय-समय पर मिट्टी की गुड़ाई और जैविक खाद का इस्तेमाल करना पौधों का विकास अच्छा करता है। इन पौधों की मदद से आप अपने घर, किचन गार्डन या बालकनी को हरा भरा बनाए रख सकते हैं।

Leave a Reply