Suryakumar Yadav: भारत को हाल ही में एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी के साथ ही साथ टीम इंडिया (Team India) से छुट्टी हो गई है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी कप्तान को टी20 विश्व कप जीतने के बावजूद न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया है, बल्कि टीम से भी हटा दिया गया है.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अब तक इस खबर पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन जब बीसीसीआई (BCCI) ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की पुष्टि किया कि सूर्यकुमार यादव न तो अब टीम इंडिया के कप्तान हैं और न ही उन्हें टीम में मौका दिया गया है, तो उन्होंने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है.
Suryakumar Yadav ने सोशल मीडिया पर लिखा ये मैसेज
भारतीय टीम की कप्तानी छिनी जाने और टीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारतीय टीम को लेकर एक इन्स्टा स्टोरी लगाई. सूर्या ने भारतीय टी20 स्क्वॉड की पोस्ट को शेयर किया. इसमें उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, इस बहुत योग्य ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं.
सूर्यकुमार यादव ने इस मैसेज के साथ तिरंगे, मजबूती और नज़र न लगने की इमोजी लगाई. इसी के साथ ही अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का दौर खत्म हो चूका है. भारतीय चयनकर्ता अब सूर्या से आगी बढ़ चुके हैं.
INSTAGRAM STORY OF SURYAKUMAR YADAV
– A Champion on & off the field. pic.twitter.com/KmwLsn0SlI
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 6, 2026
Khabar Monkey
विराट और रोहित के बाद सूर्या के नाम हैं सबसे ज्यादा रन
सूर्या 2021 में भारतीय टी20 टीम में आए थे. इसके बाद से वे इस फॉर्मेट के बादशाह बन गए थे. वे नंबर एक की रैंक पर भी पहुंचे और इसी वजह से बाद में कप्तान बने. सूर्या ने 113 टी20 इंटरनेशनल खेले और 36.35 की औसत व 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए.
सूर्यकुमार यादव के नाम चार शतक व 25 अर्द्धशतक दर्ज हैं. सूर्या, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद भारत के तीसरे सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
कमाल के हैं सूर्यकुमार यादव के कप्तानी आंकड़े
सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी के बाद टीम इंडिया का टी20 कप्तान श्रीलंका दौरे से बनाया गया, तब से अब तक सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम कुछ मैच जरुर हारी, लेकिन एक भी सीरीज में टीम इंडिया को शिकस्त नही झेलनी पड़ी.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पहले पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीता, वहीं इसके बाद फरवरी और मार्च में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता. वहीं ये भारत का तीसरा टी20 ट्रॉफी था.













