HealthViral

कटहल के अचार की ये रेसिपी बढ़ा देगी खाने की स्वाद, गर्मियों में जरूर करें ट्राई

गर्मी के समय कटहल बाजारों में काफी ज्यादा मिलता है। इसे कुछ लोग वेजिटेरियन मीट भी कहते हैं। ये अपनी अलग बनावट और हल्के मीठे स्वाद के कारण जाना जाता है। सब्जी के अलावा भी इसे आप कई तरह से खा सकते हैं।

कटहल के अचार की ये रेसिपी बढ़ा देगी खाने की स्वाद, गर्मियों में जरूर करें ट्राई
कटहल के अचार की ये रेसिपी बढ़ा देगी खाने की स्वाद, गर्मियों में जरूर करें ट्राई

गर्मियों में नींबू, मिर्ची, आंवला, आम जैसी चीजों का अचार खूब पसंद किया है। लेकिन क्या आपने कभी कटहल का अचार खाया है। अगर नहीं तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे खाकर आप वाह-वाह करते नहीं थकेंगे। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या सामग्री की जरूरत नहीं है। बल्कि कम समय में इसे तैयार किया जा सकता है जो गर्मियों में ज्यादातर लोगों को पसंद आता है।

Khabar Monkey

अचार के लिए सामग्री

कटहल- 500 ग्राम
सरसों का तेल – 1 कप
अदरक पाउडर – 3 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सौंफ पाउडर – 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर -1 छोटी चम्मच
हींग – 1/3 छोटे चम्मच
अजवायन – 1 छोटी चम्मच
मेथी के दाने – 2 छोटी चम्मच
जीरा – 2 छोटी चम्मच
काली मिर्च – 1 छोटी चम्मच
काला नमक – 1 चम्मच

कैसे बनाएं कटहल का अचार

कटहल का अचार बना्ने के लिए सबसे पहले आपको हाथों पर सरसों का तेल लगाना है और इसे काटकर बीज को अलग हटाते हुए टुकड़ों में काट लेना है। अब इस कटे हुए कटहल के टुकड़ों को उबाल लें। पकने के बाद इसे बर्तन में निकाल लें।

अब तेल गर्म करके धीमी आंच पर इसमें हल्दी, हींग और कटहल डालकर अच्छी तरह दो मिनट के लिए चलाएं। गैस बंद करके अब कटहल में पिसे हुए मसाले मिलाएं। जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएंगी तो इसमें हल्का तेल डालकर मिलाएं। इस तरह आपका अचार बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप तुरंत भी खा सकते हैं लेकिन ज्यादा अच्छा स्वाद तीन से चार दिन के बाद ही आता है। इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

कटहल के अचार को आप दाल चावल, पराठे और रोटी के साथ एंजॉय कर सकते हैं। इस अचार को खराब होने से बचाने के लिए इसे कांच के कंटेनर में स्टोर करें। ध्यान रखे कि इसमें पानी न जाए नहीं तो ये जल्दी खराब हो जाएगा। जिस भी कंटेनर में इसे स्टोर कर रहे हैं उसे अच्छे से धोकर सूखा लें।

Leave a Reply