इतनी भीषण गर्मी में एसी और फ्रिज भी फेल होने लगे हैं। घंटों फ्रिज में सामान रखने के बाद भी ठंडा नहीं हो पाता। कई बार तो फ्रिज की कूलिंग भी कम हो जाती है। अगर फ्रिज पुराना है तो कंप्रेसर भी उतना असर नहीं कर पाता है। गर्मियों में फ्रिज खराब होने के मामले भी काफी बढ़ जाते हैं। फ्रिज खराब होने के पीछे या कूलिंग कम करने के पीछे आपकी एक छोटी सी भूल हो सकती है। कई बार हम फ्रिज को साफ रखने के चक्कर में फ्रिज के अंदर प्लास्टिक मैट्स बिछा देते हैं। जिससे फ्रिज गंदा न हो और आप मैट्स को निकालकर साफ करके वापस बिछा दें। लेकिन यही गलती आप कर रहे हैं। इससे फ्रिज साफ तो रहेगा लेकिन कूलिंग पर असर होगा। इससे कंप्रेसर पर असर पड़ेगा और आपका फ्रिज खराब भी हो सकता है।

फ्रिज ठंडा नहीं कर रहा क्या हैं कारण
टेक्नीशियन ने बताया कि हम लोग फ्रिज में जो मैट्स लगाकर रखते हैं उससे कूलिंग रुकती है। इससे कूलिंग पर असर पड़ता है। फ्रिज लगा कांच कूलिंग को पास करता है। लेकिन जब आप इसके ऊपर मैट लगा देते हैं तो कूलिंग को ये रोक देता है। इससे कूलिंग एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में नहीं जा पाएगी। अगर जाएगी तो बहुत लेट से जाएगी। इससे फ्रिज में कूलिंग कम होती है और कंप्रेसर पर लोड पड़ता है।
Khabar Monkey
फ्रिज में मैट्स बिछाने से कम होती है कूलिंग
अक्सर हम फ्रिज को साफ रखने के लिए उसके कांच यानि अंदर लगे हुए शीशे वाले सेक्शन पर मैट बिछा देते हैं जिससे कि फ्रिज गंदा न हो, खाने-पीने के दाग फ्रिज पर न लगें। लेकिन इन मैट्स से कूलिंग कम होती है। इससे एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन तक ठंडक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में आपके फ्रिज में चीजें खराब होंगी। अगर आप मेट्स रखते हैं तो कूलिंग कम होगी और टेंपरेचर भी कम रहेगा। इससे फंगस का भी खतरा है जो आपके खाने को दूषित कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी ये गलती करते हैं तो आज ही सुधार लें। फ्रिज में रखे मैट्स को तुरंत निकलकर बाहर कर दें। इससे फ्रिज की कूलिंग बढ़ेगी और लंबे समय तक खराब नहीं होगा।
|
|





