एक्सिस बैंक ने अपने प्रमुख कैंपस एंगेजमेंट कार्यक्रम मूव्स 2026 के विजेताओं की घोषणा की है। देशभर के 110 से अधिक संस्थानों, जिनमें प्रमुख मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग संस्थान भी शामिल हैं, के 43,000 से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मूव्स 2026 कैंपस स्तर पर सबसे अधिक भागीदारी वाले कार्यक्रमों में से एक बनकर उभरा।

“ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द फ्यूचर: डिजाइन फॉर 2035” थीम के तहत आयोजित मूव्स 2026 में छात्रों को बैंकिंग के भविष्य की नई तस्वीर पेश करने की चुनौती दी गई। एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन के मंच के रूप में तैयार इस कार्यक्रम में छात्रों को कस्टमर एक्सपीरियंस, ऑपरेशंस, रिस्क मैनेजमेंट, वर्कफोर्स डिजाइन और एआईसक्षम इकोसिस्टम जैसे क्षेत्रों में नए और रचनात्मक समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम ने इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को मजबूत किया। इसके साथ ही भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को वास्तविक कारोबारी चुनौतियों के समाधान तलाशने और ऐसे विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जो वित्तीय सेवाओं के भविष्य को आकार देने में मदद कर सकते हैं।
इस पहल पर एक्सिस बैंक के ग्रुप हेडह्यूमन रिसोर्सेस राजकमल वेंपती ने कहा, “मूव्स छात्रों को उन अवसरों और चुनौतियों पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो बैंकिंग के भविष्य को आकार देंगे। इस वर्ष प्रस्तुत किए गए विचारों की गुणवत्ता और मौलिकता भारत की उभरती प्रतिभाओं की अपार क्षमता को दर्शाती है।”
प्रतियोगिता का समापन मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। इसमें फाइनलिस्ट टीमों ने एक्सिस ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों की जूरी के सामने अपने विचार प्रस्तुत किए। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ एक्सिस बैंक में करियर के अवसर भी प्रदान किए गए।
मूव्स 2026 में एसजेएमएसओएम, आईआईटी बॉम्बे की टीम के आयुष मेहता और आभास कुमार प्रथम रनरअप रहे। आईआईटी बैंगलोर की टीम के ईशान मारवाड्या और साक्षी मालू द्वितीय रनरअप रहे। इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस , मोहाली की टीम से कीर्ति गियामलानी और तान्या गुप्ता विजेता रहीं। इस आयोजन में देशभर के छात्रों की भागीदारी ने बैंकिंग के भविष्य को लेकर युवा प्रतिभाओं की कल्पनाशीलता और नए समाधान विकसित करने की क्षमता को सामने रखा।