EntertainmentViral

‘उन्होंने मेरा हाथ थामकर मुझे मंच तक पहुंचाया’, पद्म विभूषण पुरस्कार लेते वक्त हेमा मालिनी ने महसूस की धर्मेंद्र की मौजूदगी

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया। सोमवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये सम्मान दिया, जिसे धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी को सौंपा गया। अब उन्होंने इस भावुक पल को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा की और बताया कि उस वक्त उन्हें धर्मेंद्र की मौजूदगी महसूस हुई।

‘उन्होंने मेरा हाथ थामकर मुझे मंच तक पहुंचाया’, पद्म विभूषण पुरस्कार लेते वक्त हेमा मालिनी ने महसूस की धर्मेंद्र की मौजूदगी
‘उन्होंने मेरा हाथ थामकर मुझे मंच तक पहुंचाया’, पद्म विभूषण पुरस्कार लेते वक्त हेमा मालिनी ने महसूस की धर्मेंद्र की मौजूदगी

हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अवॉर्ड लेते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “यह एक बेहद उल्लास भरा पल था! ऐसा पल जब मुझे सचमुच महसूस हुआ कि मेरे पति धरम जी मेरे साथ हैं, मेरा हाथ थामे हुए मुझे उस मंच तक ले जा रहे हैं, जहां उनका पद्म विभूषण सम्मान उनका इंतजार कर रहा था। कल शांत और गरिमामयी पद्म पुरस्कार समारोह में, जब महामहिम राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से सभी योग्य हस्तियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया, तब मैं धरम जी का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां बैठी थी और मेरे भीतर गर्व की एक गहरी भावना उमड़ रही थी।”

Khabar Monkey

हेमा मालिनी ने आगे लिखा, “उनके साथ बिताए गए सालों की यादें मेरे मन में ताजा हो गईं। पहले एक सह-कलाकार के रूप में, जब हमने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया, और बाद में जीवनसाथी के तौर पर। इन भावनाओं को याद करते हुए मेरी आंखें नम हो गईं। वह एक बेहद प्यार करने वाले और ख्याल रखने वाले पति, स्नेही पिता और दादा, नेकदिल दोस्त, सच्चे दार्शनिक और भरोसेमंद मार्गदर्शक थे। धरम जी में ये सभी महान खूबियां थीं और इससे भी कहीं ज्यादा। वह एक उदार, मददगार और अच्छे इंसान थे, जिन्हें जानने वाला हर शख्स उनसे प्यार करता था।”

पोस्ट के अंत में इस खास सम्मान के लिए भगवान का आभार जताते हुए ने लिखा, “मैंने पूरे विनम्र भाव से यह सम्मान अपने पूरे परिवार, उनके लाखों फैंस और शुभचिंतकों की ओर से स्वीकार किया। मैं भगवान की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतना अद्भुत जीवनसाथी दिया, जिनकी यादों को मैं अपनी जिंदगी के आखिरी पल तक संजोकर रखूंगी। ये मेरे दिल से निकले सच्चे जज्बात हैं, क्योंकि धरम जी की ओर से देश के दूसरे सबसे प्रतिष्ठित सम्मान पद्म विभूषण को प्राप्त करने का यह पल मेरे लिए बेहद भावुक और अभिभूत कर देने वाला था।”

इस पुरस्कार समारोह के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें हेमा मालिनी सम्मान लेते हुए भावुक नजर आ रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बेहद भावुक पल है। अहाना मेरे साथ है, आना चाहती थीं लेकिन आ नहीं सकीं। पूरा परिवार खुश है। सनी, बॉबी सभी को इस सम्मान के बारे में पता है और यह हम सभी के लिए बहुत बड़ा पल है।” धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

Leave a Reply