बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
हार्दिक पंड्या की वापसी पर लगी मुहर, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ India A में मिला मौका​ | कॉन्सुलेट और एम्बेसी में क्या है अंतर? इजराइल बंद करेगा UK का कॉन्सुलेट​ | मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 2 बाइकों को मारी टक्कर; मासूम समेत 5 की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ईशान किशन ने फिर मचाया तहलका, 80 रन की पारी से ईस्ट जोन चैंपियन बनने के करीब​

Ishan Kishan : दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 212 रन बना लिए और उसकी कुल बढ़त 584 रन की हो गई। इस दौरान कप्तान ईशान किशन ने एक […]

Ishan Kishan : दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 212 रन बना लिए और उसकी कुल बढ़त 584 रन की हो गई। इस दौरान कप्तान ईशान किशन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की तेज पारी खेली। अब साउथ जोन के सामने आखिरी दिन लगभग 600 रन का पहाड़ खड़ा है।

Ishan Kishan ने फिर बरपाया कहर

पहली पारी में 270 रन की मैराथन पारी खेलने वाले ईशान किशन का बल्ला दूसरी पारी में भी जमकर बोला। उन्होंने महज 98 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। एमडी निधीश ने उन्हें देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

ईशान की लगातार दो पारियों ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में उनकी बल्लेबाजी का जलवा दिखा दिया है। पहली पारी में उनके 270 रन की बदौलत ईस्ट जोन ने 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

साउथ जोन के सामने करीब 600 रन का लक्ष्य

ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ जोन 336 रन पर ऑलआउट हो गया। कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 212 रन बनाए और कुल बढ़त 584 रन तक पहुंच गई।

अब साउथ जोन के सामने आखिरी दिन बेहद मुश्किल चुनौती है। इतने बड़े स्कोर का पीछा करना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है और ड्रॉ की स्थिति में भी पहली पारी की बढ़त ईस्ट जोन के पक्ष में है।

14 साल बाद ट्रॉफी जीतने की दहलीज पर ईस्ट जोन

ईस्ट जोन के लिए यह फाइनल ऐतिहासिक बनने जा रहा है। टीम 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने के बेहद करीब है। ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान किशन के 270 रन, कुमार कुशाग्र का शतक और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। अब अंतिम दिन सिर्फ औपचारिकता बाकी नजर आ रही है। अगर साउथ जोन कोई बड़ा चमत्कार नहीं करता है, तो ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी 2026 का चैंपियन बन सकता है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY