गर्मी के मौसम उन खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करे। दरअसल, तेज धूप और लू के चलते शरीर से पानी का स्तर तेजी से कम होता है। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही जरूरी नहीं होता। इसके साथ उन फूड्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर के तापमान को संतुलित रखें और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करें। इसके लिए रायता एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। गर्मी के मौसम में लोग अलग-अलग तरह से रायता बनाना पसंद करते हैं। रायता शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और साथ ही लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है। यहां पर तीन तरह के रायते की रेसिपी साझा की गई है, जिसे आप इस गर्मी ट्राई कर सकते हैं।

1- खीरा-पुदीना रायता
सामग्री
1 कप दही
1 मध्यम आकार का खीरा (कद्दूकस या बारीक कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच ताजी पुदीने की पत्तियां (कटी हुई)
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च (वैकल्पिक)
खीरा-पुदीना रायता बनाने का आसान विधि
सबसे पहले दही को स्मूद होने तक फेंट लें। इसके बाद इसमें खीरा, पुदीना, नमक, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसे 15-20 मिनट तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते हैं।
2- बूंदी रायता
सामग्री
1 कप दही
आधा कप सादी बूंदी
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
ताजा हरा धनिया (कटा हुआ)
बूंदी रायता बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले दही में चाट मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद बूंदी को 1 मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर हल्का निचोड़ लें और दही में डाल दें। ऊपर से हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर मिला दें। इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसे आप सर्व कर सकते हैं।
Khabar Monkey
3- पाइनएप्पल रायता
गर्मी के मौसम में पाइनएप्पल रायता भी ट्राई कर सकते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। यहां देखें इसे बनाने की आसान विधि
सामग्री
आधा कप कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़े
1 कप दही
1 बड़ा चम्मच चीनी या शहद (स्वादानुसार)
एक चुटकी इलायची पाउडर
1 चुटकी काला नम (वैकल्पिक)
1 बड़ा चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (वैकल्पिक
पाइनएप्पल रायता बनाने का आसान तरीका
दही को अच्छी तरह फेंट कर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें पाइनएप्पल, चीनी या शहद, इलायची पाउडर और काला नमक डाल कर अच्छी तक मिला लें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अब इसे आप सर्व कर सकते हैं।
आम का रायता
गर्मियों के मौसम में आम का रायता भी लोग खूब पसंद करते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
सामग्री
1 कप ताजा और गाढ़ा दही
1 पका हुआ मीठा आम
1 से 2 बड़े चम्मच चीनी या शहद या फिर स्वादानुसार
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 चुटकी काला नमक (वैकल्पिक)
1 बड़ा चम्मच कटे हुए बादाम या पिस्ता (वैकल्पिक)
कुछ पुदीने की पत्तियां सजावट के लिए
आम का रायता बनाने की आसान विधि
सबसे पहले आम को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। या फिर मिक्सर में पीस लें। एक बड़े बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें आम के टुकड़ें और पल्प डालें। फिर इसमें चीनी या शहद, इलायची पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे 15-20 मिनट फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और पुदीने की पत्तियां डालकर आप इसे सर्व कर सकते हैं।





