सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
8th Pay Commission: कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! पेंशनर्स समाज ने रखी ये मांग​ | तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत अब ‘तमिल थाई वाजथु’ से, विधानसभा में प्रस्ताव पारित​ | Amruta Khanvilkar ने निजी जिंदगी पर अफवाह फैलाने वालों को कानूनी नोटिस की चेतावनी दी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इस एयरलाइन ने किया बड़ा ऐलान, 20,000 लोगों को मिलेंगे FREE फ्लाइट टिकट, ऐसे उठाएं फायदा​

अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपनी 20वीं सालगिरह के मौके पर यात्रियों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत कंपनी 20,000 घरेलू फ्लाइट […]

अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपनी 20वीं सालगिरह के मौके पर यात्रियों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत कंपनी 20,000 घरेलू फ्लाइट टिकटों का किराया वापस करेगी. यानी अगर आपकी किस्मत अच्छी रही, तो आपका हवाई सफर बिल्कुल मुफ्त हो सकता है.

कंपनी ने इस खास अभियान का नाम ‘Happy IndiGo Day’ रखा है. इसके तहत 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच टिकट बुक करने वाले यात्रियों को इस ऑफर का फायदा मिल सकता है. हालांकि सभी यात्रियों को रिफंड नहीं मिलेगा, बल्कि कंपनी लकी ड्रॉ के जरिए 20,000 ग्राहकों का चयन करेगी.

कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा?

यह ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए है जो 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच IndiGo की घरेलू उड़ान की बुकिंग करेंगे. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि टिकट केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या AI वर्चुअल असिस्टेंट के जरिए ही बुक होना चाहिए. अगर आपने किसी ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल या किसी अन्य वेबसाइट से टिकट खरीदा है, तो यह ऑफर लागू नहीं होगा.

कैसे मिलेगा टिकट का पूरा पैसा वापस?

ऑफर के दौरान टिकट बुक करने वाले यात्रियों में से कंपनी रैंडम तरीके से 20,000 लोगों का चयन करेगी. जिन लोगों का चयन होगा, उन्हें ईमेल और WhatsApp पर एक मैसेज भेजा जाएगा. इसके बाद उनसे एक आसानसा सवाल पूछा जाएगा. सही जवाब देने के लिए उन्हें तीन मौके दिए जाएंगे. अगर वे सही जवाब दे देते हैं, तो कंपनी उनकी टिकट का किराया वापस कर देगी. हालांकि रिफंड की अधिकतम सीमा एक PNR पर 10,000 रुपये तय की गई है. यह राशि 3 से 5 दिन के भीतर ग्राहक के खाते में भेज दी जाएगी.

किन टिकटों पर मिलेगा यह ऑफर?

IndiGo ने बताया है कि यह ऑफर Economy Class और IndiGoStretch दोनों तरह की बुकिंग पर लागू होगा. इसके अलावा चाहे आपने वनवे टिकट बुक किया हो या रिटर्न टिकट, दोनों ही इस ऑफर के लिए पात्र होंगे. हालांकि ऑफर केवल घरेलू उड़ानों पर ही लागू रहेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY