उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा कॉलोनी से 28 मई को बकरीद वाले दिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। वहां 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को मुख्य आरोपी असद और उसके साथियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ में असद को मार गिराया। अब इस पर टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिएक्ट किया है।
Khabar Monkey

‘गोपी बहू’ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस मामले पर रोष जताया है। देवोलीना का कहना है कि इस मामले में सिर्फ आरोपी ही नहीं, बल्कि मां-बाप समेत सभी को फांसी दे देनी चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें:
देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया ट्वीट
देवोलीना ने एक वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “इस आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है। घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कार, मां बाप सहित सबको फांसी दे देनी चाहिए।” इसके आगे उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए लिखा कि रेयर टू रेयरेस्ट कोई सजा है, तो इन सबको परिवार सहित मिलनी चाहिए।”
देवोलीना के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक शख्स ने लिखा, “मैडम इसके परिवार की क्या गलती है, जरा लिख रही तो सही से लिखो। सबको गलत मत बोलो।”
मांस के टुकड़े फेंक रहे शख्स का वीडियो भी किया शेयर
देवोलीना ने इसके अलावा एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें इमरान पटेल नाम का एक शख्स अपनी बालकनी से चील और कौओं के लिए मांस के टुकड़े फेंक रहा है। इस वीडियो को शेयर कर ये चिंता जताई गई कि किसी हिंदू राहगीर या श्रद्धालु पर गिर जाता तो इलाके की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं।
देवोलीना ने लिखा, “गंदी से गंदी गाली भी इन जैसों को जस्टिफाई नहीं कर सकती। याद है बच्ची से होली का रंग गिर गया था गलती से मोहतरमा पे तो हत्या हो गई थी और यहां खुले आम मांस फेंक जा रहा है बाहर।”
यह भी पढ़ें:












