Saturday, April 25, 2026
Viral

इस्लामाबाद में अमेरिका से कोई सीधी बातचीत नहीं: ईरान का साफ इनकार

ईरान का डेलीगेशन इस्लामाबाद पहुंचा है. ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत की किसी भी योजना से इनकार किया है. ईरान ने कहा है कि उसका पक्ष पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया जाएगा. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने तेहरान के इस रुख की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में चल रही मुलाकातों के दौरान, जहां मध्यस्थता की कोशिश की जा रही जारी है, वहां ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच कोई बैठक तय नहीं है. सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए बाकाई ने कहा कि हम एक आधिकारिक दौरे के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचे हैं.

इस्लामाबाद में अमेरिका से कोई सीधी बातचीत नहीं: ईरान का साफ इनकार
इस्लामाबाद में अमेरिका से कोई सीधी बातचीत नहीं: ईरान का साफ इनकार

X पर पोस्ट करते हुए बाकाई ने कहा कि हम एक आधिकारिक दौरे के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचे हैं. विदेश मंत्री अराकची, अमेरिका के थोपे गए आक्रामक युद्ध को खत्म करने और हमारे क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान के चल रहे मध्यस्थता प्रयासों और सद्भावना पहलों के सिलसिले में पाकिस्तान के उच्च-स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक होने की योजना नहीं है. ईरान की बातें पाकिस्तान के जरिए पहुंचाई जाएंगी.

यह बयान तब आया जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत के लिए पाकिस्तान की राजधानी पहुंचे. इससे पहले दिन में पाकिस्तान की अपनी यात्रा की घोषणा करते हुए अराघची ने कहा कि उनकी यह यात्रा द्विपक्षीय मामलों पर सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत के लिए “सही समय पर की गई यात्रा” है.

अमेरिका बढ़ा सकता है बातचीत का दायरा

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर को इस्लामाबाद भेजा है. US अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे मध्यस्थ चैनलों के जरिए ईरानी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे. बातचीत में मदद के लिए US की एक लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम पहले से ही वहां मौजूद है. व्हाइट हाउस ने बातचीत का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई है और US उपराष्ट्रपति JD वेंस को तैयार रहने को कहा है. प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि वेंस पाकिस्तान जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर हमें लगता है कि उनके समय का यह सही इस्तेमाल होगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply