टी20 मुकाबलों में सुपर ओवर के मैच हमें खूब देखने को मिलते हैं और इसमें गेंदबाजों व बल्लेबाजों के बीच गजब की फाइट होती है। दुनिया में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज व गेंदबाज हुए हैं और इनका अगर सुपर ओपर में सामना हो तो इसके रोमांचक कुछ नहीं हो सकता है। अब आईपीएल 2026 के दौरान से कुछ बेहतरीन बल्लेबाज व गेंदबाज के बीच सुपर ओवर की लड़ाई के ऊपर सवाल पूछा गया और उन्होंने इसका जवाब दिया।

इशान किशन बनाम जसप्रीत बुमराह
से ईएसपीएन क्रिकइंफो पर सुपर ओवर बेटल को लेकर कुछ खिलाड़ियों के नाम को लेकर सवाल पूछे गए। हेड से पूछा गया कि अगर सुपर ओवर में पैट कमिंस और बेन स्टोक्स के बीच मुकाबला हो तो किसे जीत मिलेगी। हेड ने इसके लिए कमिंस का नाम लिया। इसके बाद उनसे पूछा गया कि अगर सुपर ओवर में इशान किशन का सामना जसप्रीत बुमराह से हो तो कौन बाजी मारेगा। हेड ने कहा कि ये मुश्किल सवाल है, लेकिन उन्होंने जीत के लिए इशान किशन का समर्थन किया।
सचिन तेंदुलकर बनाम वसीम अकरम
से इसके बाद पूछा गया कि लियाम लिविंगस्टोन का सामना नितिश कुमार रेड्डी से हो तो किसे जीत मिलेगी। हेड ने इस जोड़ी की लड़ाई में जीत के लिए लियाम का समर्थन किया। इसके बाद उन्होंने सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए ग्लेन मैक्ग्रा और मुथैया मुरलीधरन में मुरली को बेस्ट बताया। हेड से इसके बाद पूछा गया कि सचिन तेंदुलकर और वसीम अकरम के बीच अगर आमना-सामना हो तो कौन जीतेगा। इसके लिए हेड ने सचिन तेंदुलकर का समर्थन किया इससे बाद उन्होंने किरोन पोलार्ड और शेन वॉटसन में पोलार्ड को बेहतर बताया जबकि हार्दिक पंड्या और जैक कैलिस में उन्होंन कैलिस को बेस्ट बताया। सुनील नरेन और राशिद खान में से हेड ने सुनील नरेन को बेहतर बॉलर बताया जबकि हेनरिक क्लासेन और ईशान मलिंगा में से उन्होंने क्लासी (क्लासेन) का चयन किया।
वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर
Khabar Monkey
वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और वो अब आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए। उन्होंने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।





