शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
कार खरीदने से पहले रुकिए! अगले 14 दिनों में आने वाली हैं 3 नई गाड़ियां, फीचर्स होंगे जबरदस्त​ | Priyanka Chopra Varanasi Look | प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा धमाका! ‘वाराणसी’ से ‘मंदाकिनी’ का बेहद दमदार फर्स्ट लुक आउट​ | लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहा प्रमोशन और मनपसंद नौकरी, आजमा लें ये उपाय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इन 10 क्रिकेटर्स पर लटकी संन्यास की तलवार, लगभग खत्म हुआ करियर​

भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें चल रही थी और कहा जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच के बाद वह अपना बल्ला हमेशाहमेशा के लिए टांग देंगे. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने […]

भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें चल रही थी और कहा जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच के बाद वह अपना बल्ला हमेशाहमेशा के लिए टांग देंगे. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित शर्मा रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे.

रोहित शर्मा तो खेलते रहेंगे, लेकिन भारत के 10 क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिनका वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो गया है और उनके लिए भारतीय ODI टीम के दरवाजे भी बंद हो गए हैं, लेकिन अभी तक इन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया है. बता दें कि टीम इंडिया में सेलेक्शन होना जितना मुश्किल माना जाता है, उससे कई गुना ज्यादा मुश्किल खुद को टीम इंडिया में बरकरार रखना होता है, क्योंकि टीम के बाहर भी कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तगड़ा कॉम्पिटिशन देते हैं. आइए नजर डालते हैं, उन 10 खिलाड़ियों पर जो कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

1. रवींद्र जडेजा
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का वनडे इंटरनेशनल करियर अब खत्म माना जा रहा है. अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे युवा स्पिन ऑलराउंडर्स की मौजूदगी के चलते अब रवींद्र जडेजा के लिए भारत की वनडे टीम में वापसी करना बहुत मुश्किल है. रवींद्र जडेजा से पहले अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को 2027 वर्ल्ड कप के लिए तरजीह दी जाएगी. रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. रवींद्र जडेजा ने 18 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. रवींद्र जडेजा की बात करें तो वह भारत के लिए बहुत खतरनाक ऑलराउंडर रहे हैं. रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर विस्फोटक बल्लेबाजी के साथसाथ घातक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी में भी माहिर रहे हैं. रवींद्र जडेजा अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी और तूफानी बैटिंग से मैच का रुख पलट देते थे. रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2905 रन बनाने के अलावा 232 विकेट भी झटके हैं.

2. भुवनेश्वर कुमार
भारत के स्टार स्विंग तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो चुका है और भारत की वनडे टीम में उनकी वापसी नामुमकिन के बराबर है. भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से जितने असरदार रहे, उतने ही पुरानी गेंद से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने में माहिर भी थे. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 21 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेला था. भुवनेश्वर कुमार को इसके बाद भारत की ODI टीम में फिर कभी मौका नहीं मिला. 36 साल के भुवनेश्वर कुमार को अब भारत की वनडे टीम में दोबारा मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 121 वनडे मैचों में 141 विकेट झटके हैं. भुवनेश्वर कुमार का वनडे इंटरनेशनल करियर अब लगभग खत्म हो चुका है.

3. मोहम्मद शमी
भारत के 35 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी अब वनडे टीम में मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी वनडे मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान खेला था. मोहम्मद शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 462 विकेट झटके हैं. हालांकि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपनी जिद में मोहम्मद शमी को भारत की वनडे में वापसी का मौका नहीं दे रहे हैं. मोहम्मद शमी का वनडे करियर अब खत्म माना जा रहा है. मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ा रोल निभाया था. मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 के 7 मैचों में 10.71 की औसत से 24 विकेट चटकाए थे. मोहम्मद शमी ने इस दौरान 3 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था. मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 108 वनडे मैचों में 206 विकेट झटके हैं.

4. सूर्यकुमार यादव
भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम से विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की छुट्टी 3 साल पहले ही हो गई थी और इस साल उन्हें भारत की T20I टीम से भी बाहर कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान खेला था. सूर्यकुमार यादव को इसके बाद भारत की वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. 35 साल के सूर्यकुमार यादव को अब भारत की वनडे टीम में दोबारा मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर अब खत्म माना जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 773 रन बनाए हैं.

5. उमेश यादव
भारत के 38 साल के तेज गेंदबाज उमेश यादव को अब वनडे टीम में मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. उमेश यादव ने अपना आखिरी वनडे मैच 24 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला था. उमेश यादव

ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 288 विकेट झटके हैं. उमेश यादव का वनडे करियर अब खत्म माना जा रहा है. उमेश यादव ने भारत के लिए 75 वनडे मैचों में 106 विकेट झटके हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उमेश यादव का बेस्ट बॉलिंग फिगर 31 रन देकर 4 विकेट है. उमेश यादव 145+ KMPH की स्पीड से गेंदबाजी कर विकेट चटकाने में माहिर रहे हैं.

6. युजवेंद्र चहल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेलेक्टर्स ने घातक लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम से दूध में से मक्खी की तरह बाहर कर दिया. सेलेक्टर्स इस लेग स्पिनर को लगभग 3 साल से भारत की वनडे टीम में खेलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के लिए 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 121 और 96 विकेट झटके हैं. युजवेंद्र चहल का वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो चुका है और भारत की वनडे टीम में उनकी वापसी नामुमकिन के बराबर है. युजवेंद्र चहल बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में माहिर रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी वनडे मैच 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.

7. शार्दुल ठाकुर
तेज गति से स्विंग गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो चुका है और भारत की वनडे टीम में उनकी वापसी नामुमकिन के बराबर है. शार्दुल ठाकुर नई गेंद से जितने असरदार रहे, उतने ही पुरानी गेंद से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने में माहिर भी थे. शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 19 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट के दौरान खेला था. फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को इसके बाद भारत की ODI टीम में फिर कभी मौका नहीं मिला. 34 साल के शार्दुल ठाकुर को अब भारत की वनडे टीम में दोबारा मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए 47 वनडे मैचों में 65 विकेट झटके हैं. शार्दुल ठाकुर ने वनडे में 329 रन भी बनाए हैं.

8. मयंक अग्रवाल
भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम से मयंक अग्रवाल की छुट्टी 6 साल पहले ही हो गई थी. मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 29 नवंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था. मयंक अग्रवाल को इसके बाद भारत की वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. 35 साल के मयंक अग्रवाल को अब भारत की वनडे टीम में दोबारा मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. मयंक अग्रवाल का वनडे करियर अब खत्म माना जा रहा है. मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 86 रन बनाए हैं.

9. टी. नटराजन
टी. नटराजन ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 28 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेला था. टी. नटराजन को इसके बाद भारत की वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया. टी. नटराजन 5 साल से भारत की वनडे टीम से बाहर हैं. सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को दूध में से मक्खी की तरह टीम इंडिया से निकाल बाहर फेंका. टी. नटराजन ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच, 4 टी20 इंटरनेशनल मैच और 2 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टी. नटराजन ने टेस्ट में 3 विकेट, टी20 इंटरनेशनल में 7 विकेट और वनडे इंटरनेशनल में 3 विकेट झटके हैं. टी नटराजन श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसी ही घातक यॉर्कर गेंदें मारते हैं.

10. दीपक चाहर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेलेक्टर्स ने घातक स्विंग तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भी भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम से दूध में से मक्खी की तरह बाहर कर दिया. सेलेक्टर्स इस तेज गेंदबाज को लगभग 4 साल से भारत की वनडे टीम में खेलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं. दीपक चाहर ने टीम इंडिया के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 16 और 31 विकेट झटके हैं. दीपक चाहर का वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो चुका है और भारत की वनडे टीम में उनकी वापसी नामुमकिन के बराबर है. दीपक चाहर नई गेंद से जितने असरदार रहे, उतने ही पुरानी गेंद से भी विकेट चटकाने में माहिर थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY