मंगलवार, 11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
महंगा हो सकता है पान मसाला खाने का शौक! सरकार का सख्त फैसला, पैकेजिंग के नियम बदले​ | यूपी में ‘Gen-Z वॉर’: युवा वोट के लिए BJP-सपा-कांग्रेस-BSP आमने-सामने, किसका चलेगा दांव?​ | मालदीव से मलेशिया तक, भारत को आजादी मिलने के बाद कितने देश स्वतंत्र हुए?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

इंतजार खत्म! जल्द आने वाली है हीरो की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, Ola को देगी टक्कर​

भारतीय टूव्हीलर कंपनी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि वह साल 2027 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी. अभी कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से Vida ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. अब हीरो इलेक्ट्रिक बाइक के साथ इस […]

भारतीय टूव्हीलर कंपनी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि वह साल 2027 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी. अभी कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से Vida ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. अब हीरो इलेक्ट्रिक बाइक के साथ इस सेगमेंट में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है.

कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को दो नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इन प्लेटफॉर्म का कोडनेम UBEX और VXZ रखा गया है. खास बात यह है कि ये दोनों प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इस्तेमाल होने वाले Vida प्लेटफॉर्म से अलग होंगे. इन्हें खास तौर पर मोटरसाइकिलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

दो अलग प्लेटफॉर्म पर आएंगी इलेक्ट्रिक बाइक

हीरो ने UBEX और VXZ प्लेटफॉर्म को पहली बार EICMA 2025 में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया था. कंपनी की योजना इन दोनों प्लेटफॉर्म के आधार पर अलगअलग तरह की इलेक्ट्रिक बाइक लाने की है. UBEX प्लेटफॉर्म पर एक स्ट्रीटनेकेड इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की जाएगी. इसका फोकस शहर में रोजाना इस्तेमाल और बेहतर राइडिंग पर हो सकता है.

वहीं VXZ प्लेटफॉर्म पर ज्यादा पावरफुल और एडवेंचर फोकस्ड इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की जा रही है. इस प्लेटफॉर्म को अमेरिकी कंपनी Zero Motorcycles के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है. Hero MotoCorp ने VXZ आधारित मोटरसाइकिल के डिजाइन से जुड़े पेटेंट भी भारत में फाइल किए हैं.

बाइक के लिए अलग तकनीक पर होगा फोकस

नई इलेक्ट्रिक बाइक में हीरो अपने Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर से मिली सीख का इस्तेमाल करेगी. हालांकि, दोनों नए प्लेटफॉर्म को खास तौर पर बाइक ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से विकसित किया जा रहा है. कंपनी का फोकस बाइक की परफॉर्मेंस, बेहतर राइडिंग, चढ़ाई पर क्षमता और लंबी रेंज जैसे पहलुओं पर है. यानी Hero की कोशिश सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर को बड़े पहियों और बाइक डिजाइन के साथ पेश करने की नहीं है, बल्कि एक पूरी तरह मोटरसाइकिल आधारित इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार करने की है. VXZ प्लेटफॉर्म वाली बाइक ज्यादा पावर और एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार की जा सकती है. दूसरी ओर UBEX प्लेटफॉर्म वाली बाइक स्ट्रीट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से तैयार की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY