पैन इंडिया स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी और जगपति बाबू समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेद्दी’ वेंकट सतीश किलारू द्वारा वृद्धि सिनेमाज बैनर के तहत निर्मित मैथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनाई गई है। अब हाल ही में एक इवेंट में बात करते हुए अभिनेता राम चरण ने इस फिल्म के डायरेक्टर की तारीफ की है।

क्या बोले अभिनेता राम चरण
राम चरण ने कहा, “नेशनल अवॉर्ड जीतना और फिर ऐसी कहानी लिखना वाकई अविश्वसनीय है। मैं कह सकता हूं कि आने वाले कुछ वर्षों में वह इंडस्ट्री के टॉप चार फिल्ममेकर्स में जरूर होंगे। जिस तरह से वह सोचते हैं, वह कमाल का है। अगर आप उन्हें देखें तो उनका शरीर शायद 55-60 किलो का होगा, हम उन्हें अपने हाथों से उठा सकते हैं, लेकिन उनका दिमाग एक हाथी जितना विशाल है। वह हमारे पास मौजूद सबसे बेहतरीन सरस्वती पुत्रों में से एक हैं।”
यह भी पढ़ें:
एडवांस बुकिंग में छाई ‘पेद्दी’
सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही ‘पेद्दी’ अलग-अलग बाजारों में जबरदस्त असर छोड़ना शुरू कर चुकी है और फिल्म को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। इसका उत्साह खास तौर पर नॉर्थ अमेरिका में देखने को मिला, जहां एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर फिल्म ने कथित तौर पर 100K डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, जो ओवरसीज मार्केट में इसके लिए जबरदस्त उत्साह और मांग को दर्शाता है।
Khabar Monkey
‘चिकिरी चिकिरी’ गाने को मिले 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज
फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और इसके गाने चार्टबस्टर में छाए हुए हैं। ‘चिकिरी चिकिरी’ गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले चुके है, जबकि ‘राई राई रा रा’ को 68 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
बता दें कि ‘पेद्दी’ को नार्थ इंडिया में जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा। इससे पहले जियो स्टूडियोज को ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों की बड़ी सफलता मिली है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून, 2026 को होगा, जिसके बाद यह 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें:





