‘ग्राम चिकित्सालय’, जिसे द वायरल फीवर ने बनाया है और राहुल पांडे ने डायरेक्ट किया है। उसमें अमोल पाराशर और आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में हैं। यह सीरीज गांव की स्वास्थ्य समस्याओं पर आधारित है। मेकर्स दिल को छू लेने वाली इस सीरीज के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद नया सीजन 23 जून को दुनिया भर में रिलीज होगा। इस बीच आलिया भट्ट ने भी ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ के साथ अपने फेवरेट डॉक्टर की वापसी पर खुशी जाहिर की है।

आलिया भट्ट का फेवरेट डॉक्टर कौन है?
आलिया ने शो का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘मेरे पसंदीदा डॉक्टर वापस आ गए हैं! akansharanjankapoor।’ जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि आलिया ने इस पोस्ट में आकांक्षा रंजन कपूर को अपना फेवरेट डॉक्टर बताया है, जो ग्राम चिकित्सालय में डॉक्टर गार्गी के किरदार में दिखाई देने वाली है। वह पहले सीजन में भी नजर आई थीं। आलिया भट्ट और आकांक्षा बहुत अच्छी दोस्त हैं।
इन सीरीज के नए सीजन का हुआ ऐलान
ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का प्रीमियर 23 जून को प्राइम वीडियो पर होगा। इसके अलावा प्राइम वीडियो के शोकेस में TVF की जिन फिल्मों की घोषणा की गई। उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘व्वन’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ जैसी फिल्में शामिल है। ‘पिरामिड’ और ‘वंश’ जैसे नए शो का भी ऐलान किया है। ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के नए सीजन की भी घोषणा कर दी है।
हिट सीरीज के दूसरा सीजन का ऐलान
ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 को TVF ने बनाया है और राहुल पांडे ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में अमोल पाराशर और आकांक्षा रंजन कपूर हैं। इस सीरीज की नई कड़ी वहीं से शुरू होती है, जहां पहला सीज़ृन खत्म हुआ था। इसमें अमोल पराशर का किरदार डॉ. प्रभात भटखंडी के बदहाल प्राइमरी हेल्थ सेंटर को फिर से जिंदा करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगा हुआ है।
ये भी पढे़ं-
Khabar Monkey












