Govinda Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले वह लाफ्टर शेफ्स में नजर आई थीं। जहां उन्होंने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ अपनी बरसों पुरानी लड़ाई को खत्म किया। इसके अलावा अक्सर गोविंदा के साथ उनके तलाक की खबरें लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। अब सुनीता एक कुकिंग शो में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ बेटी टीना आहूजा भी दिखाई देंगी।

इस शो में आने से पहले सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि गोविंदा ने उनसे क्या कहा था। मिड डे से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने गोविंदा का रिएक्शन बताया है। सुनीता ने कहा कि मेरे आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा कि आगे बढ़ो और काम करो। लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो।
यह भी पढ़ें:
Khabar Monkey
तो मैं किसी के सहारे के बिना अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं। सुनीता से शो के बारे में भी बात की गई। उनसे पूछा गया कि शो में काफी पॉपुलर चेहरे आ रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार का प्रेशर तो फील नहीं हो रहा? इस पर सुनीता ने कहा कि मुझे लाइफ में कुछ भी चैलेंजिंग नहीं लगता। मैं जो भी करती हूं, उसे बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश करती हूं।”
पैसों के लिए शो करेंगी सुनीता
इसके बाद सुनीता से पूछा गया कि क्या वह आगे भी रियलिटी शो करती रहेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में मुझे समझ आ गया है कि पैसा बहुत जरूरी हैं और प्यार करके 40 साल देख लिया है मैंने। मैं अब सिर्फ काम करूंगी। पैसों के लिए ही करूंगी। मैं किसी भी तरह के शो के लिए तैयार हूं।
शिल्पा शेट्टी करेंगी होस्ट
बता दें कि सुनीता जी5 के ‘मां हूं ना’ रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं, जिसे शिल्पा शेट्टी होस्ट करते हुए नजर आने वाली हैं। दावा है कि शो में उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे, तान्या मित्तल अपनी मां के साथ नजर आने वाली हैं। इनके अलावा, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी भी शो में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें:





